PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी को याद करते हुए सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, सुरिंदर सोढ़ी ने दी श्रद्धांजलि,

Shaheed e Azam Bhagat Singh Rajguru and Sukhdev MLA Jalandhar Central Raman Arora tribute Former cabinet minister Manoranjan Kalia present

बीजेपी के तमाम नेताओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया व अन्य नेता भी रहे मौजूद,

PTB City न्यूज़ जालंधर : आज देश तीन अमर शहीदों को याद कर रहा है / साल 1931 में आज ही के दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, रागुजरु और सुखदेव को लाहौर के सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई थी / देश तीनों स्वतंत्रताओं की स्मृति में आज शहीद दिवस मना रहा है / ब्रिटिश सरकार ने तीनों क्रांतिकारियों को 23 मार्च के दिन फांसी के फंदे पर लटका दिया था, जिस जगह फांसी दी गई थी वह अब पंजाब में है /

भगत सिंह की शहादत के बाद से ही देश में स्वाधीनता संग्राम के लिए आंदोलन तेज हो गए थे / तीनों क्रांतिकारियों ने अत्याचारी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ाई थी / भारत माता के लिए उन्होंने अपने जान की कुर्बानी दी थी / युवाओं के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव आज भी सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं / जनता के बीच तीनों बेहद लोकप्रिय हैं /

Shaheed e Azam Bhagat Singh Rajguru and Sukhdev MLA Jalandhar Central Raman Arora tribute Former cabinet minister Manoranjan Kalia present

वहीं इस दौरान जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा ने शहीदी दिवस के मौके पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा / उन्होंने कहा कि भारत माता के अमर सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन, मातृभूमि के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा, जय हिंद,

इस मौके पर जहां आप से नार्थ हल्के से उम्मीदवार रहे दिनेश ढल्ल, कैंट हल्के से आप के उम्मीदवार रहे सुरिंदर सिंह सोढ़ी, सहित तमाम आप नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे / वहीं बीजेपी के सेंट्रल हल्के से उम्मीदवार रहे व पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब रहे मनोरंजन कालिया, कैंट हल्के से बीजपी के उम्मीदवार रहे सरबजीत सिंह मक्क्ड़, नार्थ हल्के से बीजेपी के उम्मीदवार रहे के.डी. भंडारी सहित तमाम बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे /