PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Arvind Kejriwal ने दिया MCD चुनाव से पहले बीजेपी को खुला चलैंज, राजनीती छोड़ देने तक की कह दी बात,

national news punjab kesari delhi bjp arvind kejriwal mcd election delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के तीनों नगर निगमों के विलय को लेकर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुला चैलेंज दिया है / दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनावों के ‘स्थगन’ को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भगवा पार्टी इन चुनावों को समय पर कराकर जीत हासिल करती है तो आम आदमी पार्टी (आप) राजनीति छोड़ देगी /

उन्होंने दिल्ली के तीन नागरिक निकायों उत्तर, पूर्व और दक्षिण को एकीकृत करने संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के एक दिन बाद यह टिप्पणी की है / केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा कि यदि भाजपा एमसीडी चुनाव (समय पर) करवाती है और उन्हें जीत लेती है, तो हम (आम आदमी पार्टी) राजनीति छोड़ देंगे / उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है / कमाल है /

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबराकर भाग गयी? हिम्मत है तो MCD के चुनाव समय पर करवाकर दिखाओ / उन्होंने कहा कि चुनाव टालना ”शहीदों का अपमान” है / केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दीं थीं / आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे /