PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब की पुलिस चौकी में हुई ASI और होमगार्ड की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग हुआ एक्टिव, आतंकियों को दे डाली धमकी,

Shahzad Bhatti video linked to Gurdaspur police station ASI and home guard killing case

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर पुलिस चौकी में ASI और होमगार्ड की हत्या को लेकर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने कत्ल का वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि ASI गुरनाम सिंह को सिर से सटाकर गोली मारी गई। ASI गुरनाम कुर्सी पर बैठे नींद में नजर आ रहे हैं। इसके बाद पिस्टल पर साइलेंसर लगाकर पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई। गोली लगते ही ASI की आंखें खुलती हैं और फिर बंद हो जाती हैं।

.

इसमें एक आरोपी गोली मार रहा है जबकि दूसरा वीडियो बना रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं इस मामले में अब लॉरेंस गैंग की भी एंट्री हो गई है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारे देश के 2 काबिल व ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने शहीद किया है। हम इसका बदला खून से लेंगे। तुमने 2 शहीद किए हैं, हम 10 मारेंगे। इन आतंकियों का साथ देने वाले गद्दार गैंगस्टरों का गला काटेंगे।

देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और प्रशासन की तरफ आंख उठाने वालों की आंखें निकाल लेंगे। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप तुम्हें ऐसी गंदी मौत देगा कि आगे से कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा। लॉरेंस ग्रुप की ये सीधी धमकी कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) को दी गई है। TTH के नाम से कल पोस्ट जारी कर दावा किया गया था कि दोनों की हत्या उनकी अल बुर्क ब्रिगेड ने की है। हालांकि दैनिक भास्कर दोनों के दावे की पुष्टि नहीं करता।

.

बता दें कि शनिवार रात को गुरदासपुर में PAK बॉर्डर से डेढ़ किमी दूर आदियां पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की हत्या कर दी गई थी। ASI के सिर और होमगार्ड के सीने में गोली मारी गई। रविवार देर शाम एक CCTV फुटेज भी सामने आया, जिसमें संदिग्ध बाइक पर भागते दिख रहे हैं। इसके बाद राज्य के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अमृतसर सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला में पुलिस ने विशेष नाकाबंदी की है। हर आने-जाने वाली गाड़ियों की सख्ती से विशेष जांच की जा रही है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुईं इन हत्याओं की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के आतंकी संगठन ने ली है। संगठन की ओर से इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें लिखा है:—-

.

आज 22 फरवरी 2026 को तड़के गजवा-ए-हिंद में एक और सफलता हासिल हुई, जब तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया। तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। भविष्य में भारतीय सरकारी वर्दीधारी अधिकारियों के खिलाफ ऐसे हमले और भी तीव्र रूप से जारी रहेंगे। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सेना, पुलिस और बीएसएफ बलों से इस्तीफा दे दें, अन्यथा उन्हें उनके घरों में निशाना बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जालंधर के DC ने लाउडस्पीकर पर लगाया प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस पोस्टर की पुष्टि नहीं की। गुरदासपुर के SSP आदित्य ने कहा कि इस आतंकी संगठन के वायरल पोस्टर की जांच की जा रही है। उन्होंने ऐसे किसी आतंकी संगठन के सक्रिय होने के भी पुष्टि नहीं की। आखिर क्या है आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH), जिसने दोनों पुलिसवालों की हत्या की जिम्मेदारी ली? क्या इसका अफगानिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से कोई संबंध है?

.

संगठन ने पंजाब में हमला क्यों किया? 

जवाब – जिस आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) ने गुरदासपुर में पुलिसवालों की हत्या की जिम्मेदारी ली है, पुलिस के मुताबिक इस नाम से कोई ऑफिशियल या एक्टिव टेररिस्ट ग्रुप अस्तित्व में नहीं है। यह नाम असल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का एक पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा वर्जन है, जिसे भारत विरोधी नैरेटिव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह नाम कभी-कभी अफवाहें फैलाने या सोशल मीडिया पर प्रचार के रूप में इस्तेमाल होता है। अब तक किसी बड़ी वारदात में इसका नाम नहीं आया। TTP को पाकिस्तान में फितना अल-हिंदुस्तान के नाम से भी संबोधित किया जाने लगा है।

.

सवाल नं. 2 – TTH का TTP से क्या संबंध है?

जवाब – माना जाता है कि TTH को भारत में दहशत फैलाने के लिए TTP ने ही बनाया गया था, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी दहशतगर्दी के निशान अब तक भारत में कहीं मिले नहीं हैं। TTP ने 2013 में एक बयान में कहा था कि वे भारत में भी शरिया लागू करना चाहते हैं और कश्मीर में सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उसके बाद कोई बड़ा ऑपरेशन या तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम का ग्रुप भारत में सामने नहीं आया। यह ज्यादातर प्रचार या धमकी का हिस्सा था।

सवाल नं. 3 – TTP पाकिस्तान में क्यों दहशत फैला रहा?

यह भी पढ़ें : नाबालिग ने अगर चलाई कार तो माता-पिता जाएंगे जेल? सजा के साथ लगेगा भारी जुर्माना, जाने पूरा सच

जवाब – तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाकिस्तान में एक प्रमुख दहशतगर्द संगठन है। इसे 2007 में बनाया गया। इसका मुख्य लक्ष्य पाकिस्तान में शरिया आधारित अमीरात कायम करना है। यह अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन विचारधारा में काफी करीब है। TTP पाकिस्तान में सेना, पुलिस और नागरिकों पर हमले करता रहता है।

पाकिस्तान सरकार और सेना TTP को भारत समर्थित बताकर भारत पर आरोप लगाती है। पाक PM शहबाज शरीफ और अन्य अधिकारियों ने कई बार कहा है कि TTP के हमले अफगानिस्तान से हो रहे हैं और भारत उनका बैकिंग कर रहा है। भारत ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है और इन्हें पाकिस्तान की अपनी असफलताओं को छिपाने की कोशिश बताया है।

.

सवाल नं. 4 – TTH ने पंजाब में हमला क्यों किया?

जवाब – पंजाब में गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की गई। रविवार शाम (22 फरवरी) को सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किए गए, जिनमें तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम का ग्रुप जिम्मेदारी ले रहा था। पोस्टर पाकिस्तान-बेस्ड होने का दावा किया गया। हालांकि, पंजाब पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि यह ग्रुप पंजाब में या पूरे भारत में कहीं भी मौजूद नहीं है। यह दावा फर्जी या प्रोपेगैंडा है। पुलिस ने इसे खारिज कर दिया है और जांच जारी है।

बड़ी बात यह है कि पोस्टर में इस बात का जिक्र नहीं किया गया कि ये हत्याएं क्यों की गईं। इस वारदात को गजवा-ए-हिंद की सफलता बताया गया, जिसका मतलब है भारत को भी इस्लामी राष्ट्र बनाने साजिश। पोस्टर में भारतीय सुरक्षाबलों को चेतावनी दी गई कि वे इस्तीफा दे दें, नहीं तो उन्हें घर में घुसकर निशाना बनाया जाएगा। गुरदासपुर में दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

.

चौकी में ASI की डेडबॉडी कुर्सी पर तो होमगार्ड की चारपाई में रजाई के अंदर मिली। जिस पोस्ट पर इनकी लाश मिली, वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसी पुलिस चौकी में थी। इनके अलावा कोई तीसरा यहां तैनात नहीं था। पुलिस जांच में गोलियों के करीब 4 खोल मिले। सरपंच ने बताया- SHO ने पोस्ट पर भेजा: आदियां गांव के सरपंच कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8 बजे SHO बनारसी दास का फोन आया।

SHO ने बताया कि वह काफी देर से पोस्ट पर फोन कर रहे हैं, लेकिन कोई कॉल रिसीव नहीं कर रहा। उन्होंने पुलिस पोस्ट पर जाने के लिए कहा। ASI की डेडबॉडी कुर्सी पर पड़ी थी: सरपंच ने बताया कि सुबह करीब सवा 8 बजे वह पुलिस पोस्ट पर पहुंचे। अंदर गए तो देखा कि ASI कुर्सी पर बैठे थे और दोनों जेबों में हाथ डाले हुए थे। उन्हें आवाज दी तो ASI का कोई जवाब नहीं मिला। इससे लगा कि कहीं नींद में तो नहीं हैं?

.

हालांकि, जब पास गए तो देखा कि ASI के कान से खून निकल रहा था। वह मर चुके थे। होमगार्ड चारपाई पर पड़ा मिला: सरपंच ने कहा कि उन्होंने होमगार्ड को ढूंढा तो वह चारपाई पर सोया था। उसने रजाई ओढ़ी हुई थी। जब उसके पास गए तो उसके सीने में गोली लगी थी। सरपंच ने तुरंत SHO को सूचित किया। इसके बाद 5 मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुरदासपुर के SSP आदित्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को लगाई फटकार, सरकारों को दे डाली ये बड़ी नसीहत

पुलिस पोस्ट पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हुई है। दोनों जवान मृतक हालत में चौकी के कमरे में मिले थे। फॉरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। उनसे जब पूछा गया कि इस मामले में आतंकी हमले या गैंगस्टरों के कत्ल करने से भी जोड़ा जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा- हमारी तकनीकी और फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं।