PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

शेयर बाजार में आज देखने को मिला भारी उछाल, निवेशकों के चेहरे खिले,

share market today rise defense stocks after trump iran statement

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में लगातार उथलपुथल जारी है। बुधवार को जहां बाजार में भारी गिरावट थी, वहीं आज मार्केट में हरियाली छा गई है। गुरूवार (21 मई) को मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 414 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,732 और निफ्टी 171 अंक या 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,830 पर खुला।

.

.

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस टॉप गेनर था। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी प्राइवेट बैंक के साथ करीब सभी सेक्टर हरे निशान में थे। सेंसेक्स पैक में इंडिगो, बीईएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, एलएंडटी, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एसबीआई, आईटीसी, बजाज फाइनेंस,

.

.

एचयूएल, एमएंडएम, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, भारती एयरटेल और टाइटन हरे निशान में थे। वहीं, इन्फोसिस, ट्रेंट, टीसीएस और सन फार्मा लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 438 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,761 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 162 अंक या

.

.

0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,033 अंक पर था। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली का दौर जारी है और इस दौरान उन्होंने 1,597.35 करोड़ रुपए की बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,968.35 करोड़ रुपए इक्विटी में निवेश किए। ज्यादातर एशियाई शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे। हालांकि, जकार्ता के बाजार लाल निशान में थे।

.

यह भी पढ़ें : NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर भारी बवाल, कांग्रेस ने BJP मुख्यालय का किया घेराव, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन,

.

अमेरिकी बाजारों में बुधवार के सत्र में तेजी देखी गई और मुख्य सूचकांक डाओ 1.31 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी सूचकां नैस्डैक 1.54 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। भारत के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ईरान के सही जवाब के लिए कुछ और दिन इंतजार करेगा। इसके अलावा, कच्चे तेल और डॉलर में कमजोरी भी बाजारों में तेजी को सहारा दे रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब! मशहूर पंजाबी गायक को पहले किया गन प्वाइंट पर किडनैप, फिर बेरहमी से कर दी हत्या