PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

महीने के पहले दिन ही पड़ी महंगाई की मार, सिलेंडर के फिर बड़े दाम,

shock inflation hit on the first day of december cylinder became expensive

PTB Big News नई दिल्ली : दिसंबर के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने महंगाई का झटका दिया है। देश में कॉमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपये तक की भारी बढ़त कर दी गई है। इससे रेस्टोरेंट का खाना-पीना महंगा हो सकता है। इस बढ़त के साथ अब दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्श‍ियल सिलेंडर 2101 रुपये हो गया है।

नवंबर महीने में कीमत 2000.50 रुपये थी। हालांकि घरेलू इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, इसलिए कुछ राहत की बात है। कॉमर्श‍ियल सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट मालिकों पर बोझ बढ़ता है और वे इसका असर ग्राहकों पर डालते हैं। यानी रेस्टोरेंट का खाना-पीना महंगा हो सकता है।गौरतलब है कि घरेलू इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस और कॉमर्श‍ियल सिलेंडर दोनों की कीमतें काफी ऊंचाई पर हैं।

कई राजनीतिज्ञों का कहना था कि एक्‍साइज ड्यूटी के दाम करने से पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें कम हुई हैं, लेकिन अब मोदी सरकार को कोशिश करनी चाहिए कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी कम हो जाएं। इसलिए लोगों को उम्मीद थी कि यूपी, पंजाब सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार कुछ राहत देगी, लेकिन कंपनियों ने तो उलटा दाम बढ़ा ही दिया। हालांकि घरेलू गैस की कीमतें अभी न बढ़ाकर तेल कंपनियों ने कुछ राहत दी है, लेकिन बाद में इन्हें भी बढ़ाया जा सकता है।