PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुबह – सुबह हुआ भयानक सड़क हादसा, साइकिल से जा रहे व्यक्ति को टिप्पर ने कुचला हुई मौत,

A terrible road accident happened in the morning, a person going on a bicycle was crushed to death by a tipper

PTB Accident News खन्ना : सुबह – सुबह खन्ना शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार रेत से भरे टिप्पर ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल डाला। मृतक भादला का रहने बाला था, जो खन्ना में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही मृतक अपनी साईकिल पर रोड क्रॉस करने लगा इसी दौरान टिप्पर ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी बीमार चल रही है और उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लोगों का कहना है कि हम पिछले कई दिनों से प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि अमलोह रोड पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, लेकिन न तो प्रशासन कुछ कर रहा है न ही पुलिस। हादसे से एक दिन पहले गुस्साएं लोगों ने सड़क जामकर धरना भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अब प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बुजुर्ग को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा।