PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

1 October को केंद्र ने दिया जनता को महंगाई का बड़ा झटका,

shock-to-public-during-festival-season-prices-commercial-gas-cylinders-increased-know-what-are-the-new-rates

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : फेस्टिव सीजन (Festival season) की शुरुआत से ठीक पहले महंगाई का झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर (LPG cylinder) के दाम बढ़ा (Price increases) दिए हैं। नई दरें आज से लागू भी हो गई हैं। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल

.

.

LPG सिलेंडर के दाम में 48.5 रुपये का इजाफा किया है। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर का दाम 1,740 रुपये है। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,850 रुपये, मुंबई में 1,692 रुपये और चेन्नई में 1,903 रुपये में मिलेगा। तेल कंपनियों ने अगस्त में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। तब यह प्रति सिलेंडर सिर्फ 6.5 रुपये था। 

.

shock-to-public-during-festival-season-prices-commercial-gas-cylinders-increased-know-what-are-the-new-rates

.

राहत की बात यह है कि सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर को महंगा किया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसका मतलब कि फिलहाल आपकी रसोई में खाना बनाना महंगा नहीं होगा। लेकिन, कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ने से बाहर का खाना कुछ महंगा हो सकता है। सरकारी तेल कंपनियों ने विमानन कंपनियों को हवाई ईंधन के दाम घटाकर बड़ी राहत दी है।

.

.

उन्होंने ATF (Aviation turbine fule) की कीमतों में 5,883 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) की कमी की है। यह बदलाव भी आज से लागू हो गया। पिछले महीने भी ATF कीमतों में 4,495.48 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की गई थी। अब देखने वाली बात यह होगी कि विमानन कंपनियां इसका फायदा हवाई किराया कम करके यात्रियों को देती हैं या नहीं।

.