PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

पंजाब, बस स्टैंड पर चली गोलियां, 1 की मौत, फैली सनसनी,

shots-fired-at-amritsar-bus-stand-1-transport-employee-killed-dispute-over-passenger-seating-punjab

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : आज सुबह के समय पंजाब के जिला अमृतसर बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट कर्मचारी हैं। बस स्टैंड पर फायरिंग के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 6 गोलियों के खोल बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि

.

.

झगड़ा यात्रियों को बिठाने को लेकर हुआ। आरोपी फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने उसकी पकड़ के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार दो प्राइवेट बसों के मुलाजिमों के बीच काफी देर से कहासुनी चल रही थी। मामला उस समय बिगड़ गया जब एक पक्ष ने गुस्से में हथियार निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी।

.

.

फायरिंग में काहलों बस के मुलाजिम माखन को करीब 4 गोलियां लगीं। वह मौके पर गिर पड़ा और दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसीपी गगनदीप ने बताया कि उन्हें बस स्टैंड पर फायरिंग की कॉल मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद बसों की टाइमिंग और

.

.

यात्रियों को पहले लेने को लेकर हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से 6 गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फायरिंग करने वाले मुलाजिम की पहचान और उसकी गतिविधियों का पता चल सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

.