PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्टस के पाँचवी कक्षा का श्रेयांश जैन नैशनल शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित

shreyansh-jain-of-5th-class-of-innocent-hearts-selected-for-national-chess-competition-jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : Innocent Hearts कैंट जंडियाला रोड के पाँचवी कक्षा के छात्र श्रेयांश जैन ने बुडलाडा (मानसा) में आयोजित दो दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट में अंडर-13 वर्षीय केटेगिरी में द्वितीय स्थान अर्जित करके न केवल इनोसेंट हार्टस स्कूल का बल्कि पूरे जिले का नाम भी रोशन किया है।

.

.

पंजाब राज्य चेॅस टूर्नामेंट अंडर-13 (ओपन) प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से अनेक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और यह बड़े गर्व की बात है कि Innocent Hearts के ही छात्र श्रेयांश जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह और पहचान बनाई और वह अब आगामी दिसम्बर में तेलंगाना राज्य में होने वाली ‘नैशनल शतरंज प्रतियोगिता’ अंडर-13 (ओपन) में पंजाब राज्य की तरफ़ से खेलेंगे।

.

.

इस टूर्नामेंट में श्रेयांश जैन को ट्रॉफ़ी, मेडल और सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया। ग़ौरतलब है कि जालंधर डिस्ट्रिक्ट की तरफ़ से “खेडां वतन पंजाब दिया” में स्टेट चेॅस टूर्नामेंट में भी अभी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर Innocent Hearts Group के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने उसको व उसके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि हमें ऐसे छात्र पर गर्व है।

.

.

वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली मनोचा तथा कोच श्री चंद्रेश ने श्रेयांश जैन की प्रशंसा करते हुए आगामी खेलों में विजय प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे ही आगे भी परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

Latest News

.