PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

‘विश्व उद्यमिता दिवस’ के उपलक्ष्य पर डॉ. रोहन बौरी ‘यंग आप्थाल्मालॉजिस्ट ऑफ जालंधर’ अवार्ड से सम्मानित,

on-the-occasion-of-world-entrepreneurship-day-dr-rohan-bowry-honoured-with-young-ophthalmologist-of-jalandhar-award-punjab

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि स्वदेशी जागरण मंच पंजाब एवं के.एम.वी कॉलेज जालंधर द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत ‘विश्व उद्यमिता दिवस’ के उपलक्ष्य पर 4 सितंबर को के.एम. वी कॉलेज जालंधर में डॉ. रोहन बौरी को ‘यंग आप्थाल्मालॉजिस्ट आॅफ़ जालंधर’ एवं समस्त समाज के लिए नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में अहम् योगदान देने हेतु ‘यंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।यह अवार्ड उन्हें मुख्यातिथि पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के हाथों प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर ब्लैक जैक इंडस्ट्रीज़ एंड रेडिसन होटल के एम.डी श्री गौतम कपूर, डायरेक्टर ऑफ़ के.एम.वी कॉलेज श्री चंद्रमोहन, प्रिंसिपल डॉ.अमिता तथा अखिल भारतीय सह संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच के श्री अश्विनी महाजन जी व पी.के ऑफ़ फाइनेंस के श्री आलोक सोंधी वहाँ उपस्थित थे। डॉ. रोहन बौरी ने गवर्नर श्री बनवारी लाल पुरोहित तथा शहरवासियों का धन्यवाद किया और अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। डॉ.रोहन बौरी के दादा डॉ. एम.डी. बौरी जब तक जीवित रहे,समाज की सेवा के लिए कार्यरत रहे।

उसी पर चलते उनके पिता डॉ. अनूप बौरी (इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन) तथा उनके चाचा डॉ. चंदर बौरी अपनी मेडिकल सर्विसेज समाज को दे रहे हैं। डॉ. रोहन बौरी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें कोई भी सफलता हासिल करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी होगी। डॉ. रोहन बौरी समय-समय पर आसपास के गाँव में फ़्री मेडिकल कैंप लगाकर जरूरतमंदों की आँखों के लिए फ़्री दवाइयाँ वितरित करवाते हैं तथा जरूरतमंदों की आँखों की सर्जरी भी करते हैं।

Latest News