PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

12 अप्रैल को जत्थे के साथ गया था बैसाखी मनाने पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालु की हुई हार्ट अटैक से मौत,

sikh devotee who went to pakistan dies of heart attack amritsar news

PTB Shocking न्यूज़ पाकिस्तान / अमृतसर : अटारी-वाघा सड़क मार्ग से मंगलवार को पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल एक सदस्य का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मृतक सिख श्रद्धालु नशाबर सिंह हरियाणा के जिला करनाल के कस्बा बरसात का रहने वाला था।

वह 12 अप्रैल को भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ बैसाखी पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गया था। बताया गया है कि मंगलवार देर रात करीब 11 बजे रावलपिंडी रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ी में उसे हार्ट अटैक आने के बाद उसका निधन हो गया। जत्थे में शामिल अन्य सिख श्रद्धालुओं ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और लाहौर स्थित गुरुद्वारा डेहरा साहिब के प्रबंधों को नशाबर ¨सह के हार्ट अटैक से निधन होने की सूचना दी।

इसके बाद नशाबर ¨सह का शव लाहौर के एक अस्पताल में लाया गया। यहां पर जरूरी दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव अटारी सीमा पर भेज दिया गया। यहां पर उनके पुत्र कुलविंदर सिंह व अन्य रिश्तेदारों को नशाबर सिंह का शव सौंप दिया गया। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के आदेश पर शव को हरियाणा ले जाने के लिए श्री हरिमंदिर साहिब की एंबुलेंस का प्रबंध किया गया था।