PTB News शिक्षा : वासल एजुकेशनल गु्रप द्वारा संचालित स्थानीय जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल , होशियारपुर के छह खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में चयन हुआ।पंजाब स्कूल गेम्स के अंतर्गत हो रही प्रतियोगिताओं में अंडर 14 आयुवर्ग, अंडर 17 आयुवर्ग व अंडर 19 आयुवर्ग के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
स्कूल क्रिकेट टीम के कोच श्री अमित ठाकुर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में स्कूल की तीनों टीमों ने उम्दा प्रदर्शन किया,
जिसके आधार पर अंडर 14 में एक , अंडर 17 में चार व अंडर 19 में एक खिलाड़ी राज्यस्तर के लिए चयनित हुए। तीनों टीमों ने क्रमशः अंडर 14 ने तीसरा, अंडर 17 दूसरा और अंडर 19 तीसरा स्थान हासिल किया।इस टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियोंर् अरियांश कश्यप, हरमन सिंह, एकनूर सिंह,श्रीनमय बहल,मेहताब सिंह,तनिश कुमार जौली के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा जय मलिक और शिवांश सोनी ने भी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस विषय में स्कूल प्रिंसिपल शरत कुमार सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी तथा आगामी मुकाबलों के लिए पूरी तन्मयता के निर्देश दिए।वासल एजुकेशनल गु्रप के CEO श्री राघव वासल जी ने अगले स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों के अभिभावकों के लिए बधाईयाँ दीं तथा सभी खिलाड़ियों को शुभाशीष देते हुए उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ प्रदान दीं। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव वासल ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चे ही माता पिता, स्कूल व क्षेत्र का नाम ज्ररूर ऊँचा करें /








































