PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आंतकी हमले बाद जांच एजेंसी एक्शन मोड़ पर, आंतकियों से बदला लेने से पहले स्केच किये जारी तैयार, अब होगा वार,

sketch-of-terrorists-involved-pahalgam-terror-attack-released

पहलगांव में मारे गए 26 लोगों के नामों की लिस्ट हुई जारी, पंजाब का एक व्यक्ति भी शामिल, देखें लिस्ट:-

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली / जम्मू : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश आहत है। वहीं सरकार और जांच एजेंसी एक्शन मोड़ पर हैं। जांच एजेंसी ने आतंकियों के 3 स्केच जारी किए हैं। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। पूरी दुनिया ने इस घटना की निंदा की है। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LET) के से जुड़े- द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने

.

sketch-of-terrorists-involved-pahalgam-terror-attack-released

हमले की जिम्मेदारी ली है। द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक प्रॉक्सी आतंकी संगठन है, जिसका गठन 2019 में जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुआ था। इसकी शुरुआत एक ऑनलाइन यूनिट के रूप में हुई थी। लेकिन तहरीक-ए-मिल्लत इस्लामिया और गजनवी हिंद जैसे मौजूदा संगठनों के तत्वों को मिलाकर यह तेजी से एक पूरी तरह के आतंकवादी समूह में विकसित हो गया।

.

.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा रद्द कर तुरंत भारत लौट गए हैं। दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उन्होंने आपात बैठक बुलाई। इस अति महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव मौजूद थे। प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा से वापसी के तुरंत बाद इस उच्च स्तरीय बैठक में हमले की गंभीरता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया।

sketch-of-terrorists-involved-pahalgam-terror-attack-released

.

आतंकी घटना में मारे गए लोगों की पूरी लिस्ट यहां देखिए:—

नाम, राज्य
1 लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हरियाणा
2 मंजु नाथ कर्नाटक
3 शुभम द्विवेदी उत्तर प्रदेश
4 संजय लेले महाराष्ट्र
5 अतुल मोने महाराष्ट्र
6 दिलीप डिसले महाराष्ट्र
7 संतोष जगदाले महाराष्ट्र
8 कौस्तुभ गनबोटे महाराष्ट्र
9 प्रशांत कुमार
10 मनीष रंजन

.

.

11 सैयद हुसैन शाह जम्मू कश्मीर
12 सुशील नथयाल मध्य प्रदेश
13 हेमंत सुहास जोशी महाराष्ट्र
14 नीरज उधवानी उत्तराखंड
15 बीतन अधिकारी पश्चिम बंगाल
16 सुदीप न्यौपाने नेपाल
17 मनीष रंजन बिहार
18 एन रामचंद्रन केरला
19 दिनेश अग्रवाल चंडीगढ़
20 समीर गुहार पश्चिम बंगाल

.

21 जे सचिंद्र मोली आंध्रप्रदेश
22 मधुसूदन सोमस्टी कर्नाटक
23 संतोष जहदा कर्नाटक
24 भारत भूषण कर्नाटक
25 सुमित परमार गुजरात
26 यतेश परमार गुजरात