PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के पंजाबी विभाग की तरफ से मां बोली का महत्व पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन,

Slogan writing competition on the importance of mother tongue organized by the Punjabi department of PCM SD College for Women Jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन,जालंधर के पंजाबी विभाग की तरफ से आजादी की 75वी वर्षगाठ मनाने के लिए 13 नवंबर 2021 को स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय “मां बोली का महत्व” था । इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्ट्रीम की 28 छात्राओं ने भाग लिया ।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को अपनी रचनात्मक योग्यता को प्रस्तुत करने का मौका देना था एवम उन में देश भक्ति की भावना का विस्तार करना था । इस प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती हरसिमरत कौर (अध्यक्ष फाइन आर्ट) थे । इस प्रतियोगिता में कुमारी अर्शप्रीत कौर(बी.ए.बी.एड,सेमेस्टर पांचवां) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कुमारी जसप्रीत कौर (बी.कॉम. सेमेस्टर प्रथम) ने द्वितीय तथा कुमारी ईशा (बी.कॉम. सेमेस्टर प्रथम) एवम फिरदौश (बी.ए.बी.एड सेमेस्टर पांचवां) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस के इलावा कुमारी आशा (बी.ए.बी.एड. सेमेस्टर प्रथम) ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । कॉलेज की प्रबंधक कमेटी एवम प्राचार्य (श्रीमती) पूजा पराशर ने विजेताओं को बधाई दी एवम पंजाबी विभाग की इस तरह की प्रतियोगिताओ का आयोजन करने पर प्रशंसा की।