PTB न्यूज़ शिक्षा : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए बड़ी प्रोग्राम के अंतर्गत ड्रग अबियूज विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन करवाया गया। नशे के फैलाव की रोकथाम एवं इसके दुष्प्रभावों के प्रति युवा पीढ़ी में जागरूकता फैलाने के मकसद के साथ आयोजित इस लेक्चर में डॉ. प्रतिमा महेंदु्र, असिस्टेंट प्रोफेसर, पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ साइकॉलजी, कन्या महाविद्यालय एवं रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया से लाइसेंस प्राप्त मनोवैज्ञानिक ने स्रोत वक्ता शिरकत की /
छात्राओं को अपने संबोधन के दौरान डॉ. प्रतिमा ने नशे में ग्रस्त किसी भी व्यक्ति के पहचान लक्षणों एवं आदतों के बारे में विस्तार सहित बात करते हुए इसकी रोकथाम के संबंध में जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान की काबिलियत की जगह जब उसकी कमजोरी उस पर हावी हो तो इंसान को ऐसे गलत रास्ते की लत लग सकती है सो इससे बचाव के लिए मकाबूज इरादे, आध्यात्मिक शक्ति एवं जीवन में सकारात्मक नजरिया धारण करना बेहद जरूरी है।
इसके अलावा उन्होंने छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए नशे को जीवन में बर्बादी का सबसे बड़ा कारण बताया और कहा कि ऐसे विषय पर बात होनी समय की कारूरत है ताकि समाज में इस संबंध में प्रचार करते हुए नशे की रोकथाम के लिए समय रहते ठोस कदम उठाए जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए श्रीमती बीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, के.एम.वी. कॉलेजीएट स्कूल के साथ-साथ डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं श्रीमती आनंद प्रभा तथा अन्य अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।



































