PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

जालंधर के प्रसिद्ध कारोबारी की बहू ने भेजा परिवार को I love You का Message और फिर….?

sonam-tiwari-daughter-in-law-of-tiwari-family-plywood-businessmen-from-jalandhar-went-missing-from-the-beas-river-bridge

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के प्रसिद्ध प्लाईवुड कारोबारी तिवारी परिवार की छोटी बहू सोनम तिवारी शनिवार रात से ब्यास दरिया के पुल से लापता हैं। सोनम तिवारी, तिवारी परिवार के मुखिया नरेश तिवारी की पुत्रवधू और मनदीप (मिक्की) तिवारी की पत्नी हैं। शनिवार रात लगभग 9:30 बजे वे ब्यास दरिया के पुल से अचानक लापता हो गईं।

.

.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सोनम तिवारी बीते कुछ समय से ब्रेन में बन रही एक सिस्ट की वजह से मानसिक तनाव में थीं। शनिवार की शाम उन्होंने अपनी कनाडा से आई एक सहेली के साथ बाहर जाने की योजना बनाई और बहाना बनाकर उसे ब्यास दरिया तक कार से ले गईं। पुल पार पहुंचकर उन्होंने कार रुकवाई, सहेली को गाड़ी में बैठने को कहा और स्वयं पीछे मुड़कर पुल की ओर चली गईं।

sonam-tiwari-daughter-in-law-of-tiwari-family-plywood-businessmen-from-jalandhar-went-missing-from-the-beas-river-bridge

.

जानकारी के अनुसार, सोनम तिवारी ने पुल पर अपनी चप्पलें उतार दीं और अपने पति व बच्चों को “आई लव यू” का संदेश भेजा। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो उनकी सहेली ने जालंधर में परिवार को सूचना दी। रविवार को पूरे दिन हरिके पत्तन और ब्यास दरिया के आसपास गोताखोरों और विशेष खोजी दलों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक सोनम तिवारी का कोई सुराग नहीं मिला है।

.

इस दुखद घटना के बाद तिवारी परिवार को सांत्वना देने के लिए शहर के अनेक राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक और धार्मिक प्रतिनिधि उनके वसंत विहार स्तिथ आवास पर पहुंचे। पूरे शहर में इस घटना को लेकर गहरी चिंता का माहौल है। वहीं तलाशी अभियान जारी है, प्रशासन और परिवार को अब भी किसी चमत्कार की उम्मीद है।

.

अभी-अभी जानकरी मिली है कि जालंधर के प्लाईवुड कारोबार में प्रतिष्ठित घराने तिवारी परिवार की छोटी बहू सोनम तिवारी का शव मिला गया है। बताया जा रहा है कि सोनम का शव गोइंदवाल में गहरे पानी में तैरता मिला, जिसे गोताखोरों की मदद से निकाला गया है। इस खबर के बाद परिवार सहित इलाके में मातम छा गया।