PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा एक्शन, थाना-3 के SHO को किया लाइन हाजिर, जाने पूरा मामला,

punjab-jalandhar-duggal-champ-shop-nihang-youth-attack-incident-sho-anil-kumar-sent-police-line

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में मिलाप चौक पर निहंग सिंहों द्वारा चाप (सोया चाप) की दुकान पर हमला करने के मामले में एरिया के पुलिस स्टेशन SHO अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पर पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह को एरिया के थाना प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन इंस्पेक्टर अनिल कुमार को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा एक ऑर्डर जारी कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

.

.

निहंग सिंह द्वारा ऑर्डर देने में देरी करने और फिर बहस करने के बाद चैंप विक्रेताओं पर हमला कर दिया गया तो सबसे पहले दुकान के मालिक ने इंस्पेक्टर अनिल कुमार को फोन किया था। मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। पीड़ित परिवार द्वारा बार-बार इंस्पेक्टर अनिल कुमार को कई कॉल किए गए थे। मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। साथ ही जहां पर घटना हुई, उक्त जगह से थाना महज 150 मीटर की दूरी पर ही है।

punjab-jalandhar-duggal-champ-shop-nihang-youth-attack-incident-sho-anil-kumar-sent-police-line

.

इसके बावजूद थाना 3 के प्रभारी अनिल कुमार ने न तो पीड़ित परिवार और न ही किसी अन्य दुकानदार का फोन उठाया। इतना ही नहीं घटना के बाद गुस्साए दुकानदारों ने थाना 3 का घेराव भी किया। आपको यह भी बता दें कि मिलाप चौक पर दुग्गल चाप की दुकान पर बुधवार देर रात मालिक मोहित और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया गया था।

.

.

ये हमला उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आए निहंग द्वारा अपने साथियों के साथ किया गया था। ऑर्डर में देरी होने पर उन पर ये हमला किया गया। पहले निहंग के साथ दुकानदार की कहासुनी हुई। कुछ देर बाद निहंग ने अपने अन्य निहंग साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। जिसमें दुकानदार और उनका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।