PTB Shocking न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह मुश्किलों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है / यासिर शाह पर नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप लगा है / यासिर के खिलाफ इस्लामाबाद के पुलिस स्टेशन में एक 14 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर मदद करने का मामला दर्ज किया गया है / इतना ही नहीं यासिर शाह ने पीड़ित लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी है /
एक रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में लड़की ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि यासिर शाह के दोस्त फरहान ने बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया है / इतना ही नहीं उसने मुझे परेशान किया और उसकी वीडियो भी बनाई / लड़की ने आगे कहा कि यासिर शाह ने उसे धमकी दी कि अगर वह इसके बारे में किसी को भी कुछ बताएगी या फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाती है तो उसे इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे /

इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं आई है / लड़की ने आगे कहा कि जब मैंने यासिर शाह से इस बारे में बात की तो उन्होंने पहले मेरा मजाक उड़ाया और कहा कि उसे कम उम्र की लड़कियां पसंद हैं / उन्होंने आगे कहा कि वह कई बड़े अधिकारियों को जानता है / यासिर और उसका दोस्त फरहान नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते हैं और उनकी वीडियो बनाते हैं /
यह भी दावा किया गया कि यासिर ने लड़की को एक फ्लैट देने और अगले 18 वर्षों के लिए उसका खर्चा उठाने का प्रस्ताव दिया जब उसने पुलिस से संपर्क किया / आपको बता दें कि यासिर शाह को आखिरी बार पाकिस्तान के लिए खेलते हुए साल की शुरूआत में देखा गया था। इसके बाद उनके अंगूठे में चोट लग गई और टीम से बाहर चल रहे हैं /



































