PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब की चन्नी सरकार के खिलाफ आज 20वें दिन भी जारी रहा अध्यापकों का संघर्ष,

struggle teachers against Channi government Punjab continued 20th day today Jalandhar Punjab PTB Big Breaking News

PTB City न्यूज़ जालंधर : हंसराज महिला महाविद्यालय के पीसीसीटीयू यूनिट द्वारा गेट रैली का आज तीसरा दिन था। यूनिट के सभी सदस्यों ने पूरे जोश के साथ गेट पर धरना दिया। यूनिट ज्वाइंट सचिव डॉ. सीमा खन्ना ने यूनिट सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया यूजीसी से डीलिंकिंग का मुद्दा बहुत अहम है, यदि सरकार अपने डीलिंकिंग के प्रयास में सफल हो जाती है तो

पंजाब में उच्च शिक्षा का भविष्य बहुत खराब हो जाएगा। उच्च शिक्षा का महत्व समाप्त हो जाएगा तथा कॉलेजों की फीसे काफी बढ़ जाएगी। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा महंगी हो जाएगी तथा पंजाब के छात्रों को पंजाब से बाहर नौकरी मिलने की संभावना समाप्त हो जाएगी‌। डीलिंकिंग के इतने दुष्प्रभाव होने के कारण भी सरकार अध्यापकों की आवाज को अनसुना करके लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ हरप्रीत सिंह ने भी यूनिट सदस्यों को संबोधित किया तथा सरकार से सातवां पे कमीशन लागू करने की मांग की। यूनिट प्रधान डॉ. आश्मीन कौर व सचिव डॉ शालू बत्रा ने भी सरकार के रवैए के प्रति रोष प्रकट किया। इस अवसर पर यूनिट के सभी सदस्य उपस्थित थे।