PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमीफाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया,

Student Simranpreet kaur Shines Group's Name In National sports Competition

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है कि इसकी होनहार छात्रा सिमरनप्रीत कौर (कक्षा 7वीं) ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पंजाब की ओर से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग 2025–26 के सेमीफाइनल मैच में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

.

.

यह मुकाबला खेड़ा, पंजाब में आयोजित किया गया था। सिमरनप्रीत की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना को दर्शाती है। उनकी इस सफलता से संस्थान का नाम रोशन हुआ है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लें।

.

संस्थान के प्रबंधन और स्टाफ ने सिमरनप्रीत कौर को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने भी सिमरन की सराहना करते हुए अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

.

.

.