PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में,

gurdaspur teacher acid attack nephew arrested

PTB Sad न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। जहां के अधीन पड़ते सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाली लेडी टीचर पर उसके ही भांजे ने तेजाब फेंक दिया। जिस वक्त उसने तेजाब फेंका, वह क्लासरूम में पढ़ा रही थी। तेजाब फेंकने से 4 और 6 साल के 2 बच्चे भी चपेट में आ गए जो बुरी तरह से झुलस गया हैं। तेजाब फेंकने से लेडी टीचर बुरी तरह से झुलस गई। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया।

.

.

यह देख आरोपी वहां से फरार हो गया। टीचर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और एड्स पीड़ित भी है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार लखविंदर कौर (36) गुरदासपुर के गांव महिमदपुर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर है। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह स्कूल आई।

.

.

इसके बाद वह क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने लगी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे रिश्ते में उसका भांजा एक युवक वहां आया। वह शीशी में तेजाब भरकर लाया था। उसने क्लासरूम में घुसते ही सीधे लखविंदर कौर पर तेजाब फेंक दिया। इससे लखविंदर बुरी तरह से झुलस गई और वह तड़पने लगी। तेजाब के कुछ छींटे क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे 4 साल के अजीत सिंह और 6 साल की बच्ची प्रभजोत कौर पर भी गिर गया। जिससे वह भी झुलस गए।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला, छात्र गंभीर घायल,

.

बच्चे के चेहरे और बच्ची की आंखों में तेजाब की बूंदे गिरी हैं। लखविंदर का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। स्कूल में ड्यूटी कर रही टीचर सरबजीत कौर और गांव के सरपंच मनदीप सिंह ने बताया कि बच्ची प्रभजोत कौर की आंखों और लखविंदर कौर के चेहरे पर तेजाब गिरा है। जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों को फिलहाल बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में एक के बाद एक रेड जारी, अब AAP मंत्री के 13 ठिकाने पर दूसरी बार ED की बड़ी करवाई,

.

बच्ची के परिवार के सदस्यों और ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि तेजाब के कारण बच्ची की आंखों को नुकसान पहुंचा है और उसका इलाज जारी है। वहीं इस पुरे मामले में बटाला के DSP हरीश बहल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। कुछ ही समय में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह सामने आया है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और एड्स का मरीज भी है।