PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

CBSE 10वीं परीक्षाओं में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने जिले में फहराया परचम

Students of GEMS Cambridge International School Hoshiarpur have brought laurels to the district in the CBSE Class 10 examinations

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के अधीनस्थ संचालित जैम्स कैब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर का बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शानदार रहा। कक्षा 10वीं में 116 छात्रों ने परीक्षा परीक्षा में भाग लिया। स्कूल के छात्रों ने कड़ी मेहनत करके शानदार सफलता हासिल की।अध्यापकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन से स्कूल का परीक्षा परिणाम शत–प्रतिशत रहा।

.

.

कक्षा दसवीं की जानवी मित्तल ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया, दूसरा स्थान गीतांश शर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करके पाया, वहीं मौलिक मित्तल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया।परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों ने स्कूल परिसर में आकर खुशियाँ मनाई।

.

Students of GEMS Cambridge International School Hoshiarpur have brought laurels to the district in the CBSE Class 10 examinations

.

आज हम केवल परीक्षा परिणामा की सफलता ही नहीं मना रहे बल्कि हमारा संस्थान सत्र पिछले कई वर्षों से लगातार अच्छे परीक्षा परिणामों की खुशियों का पर्व मना रहा हैं। स्कूल प्रिंसिपल संगीता निसतांद्रा जी ने बताया कि स्कूल ने शानदार परीक्षा परिणाम् के लिए छात्रों ,अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी तथा बताया कि बच्चों की अथक मेहनत रंग लाई है। इस अवसर पर स्कूल परिसर में मिठाईयाँ बाँटकर खुशियाँ मनाई गई।

.

Students of GEMS Cambridge International School Hoshiarpur have brought laurels to the district in the CBSE Class 10 examinations

.

इस मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव वासल जी व सी ईओ श्री राघव वासल जी ने शानदार परीक्षा परिणाम आने पर छात्रों ,अध्यापकों और अभिभावकों को बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि मेधावी विद्यार्थियों ने माता–पिता ,अध्यापकों और वासल एजुकेशन का नाम ऊँचा किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जैम्स कैब्रिज स्कूल, होशियारपुर ने युवा पीढ़ी को नई दिशा प्रदान करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

.

.