PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

Innocent Hearts School students performed brilliantly in CBSE Class 10 exams

82 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक तथा 152 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक किए हासिल

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड ने 2025-26 की सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। 5 विद्यार्थियों ने 99% से अधिक अंक लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। 82 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 152 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक तथा 277 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक अंक हासिल किए।

.

Innocent Hearts School students performed brilliantly in CBSE Class 10 exams

.

ग्रीन मॉडल टाउन की गौरी दत्ता ने 99.6% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य वर्मा व शांभवी 99.2% लेकर द्वितीय स्थान पर रहे जबकि जाह्नवी सुनेजा 98.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। लोहारां ब्रांच में ईशान्वी गुप्ता 99.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही, एकमजोत संघेरा 99.2% अंक प्राप्त कर के द्वितीय स्थान पर तथा दिवांशी विघा 98.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।

.

.

कपूरथला रोड में आराध्या अरोड़ा ने 94.6% अंक तथा खुशी बत्रा ने 92.8% प्राप्त किए। नूरपुर रोड में हरप्रीत कौर ने 98.6% अंक तथा अर्शप्रीत कौर ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कैंट जंडियाला रोड से हरगुन कौर ने 91.8% अंक प्राप्त किए। विभिन्न विषयों में 62 विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए,जिनकी संख्या इस प्रकार है – सोशल साइंस में 7,पंजाबी में 7, मैथ्स में 7, मार्केटिंग में 17, व आई. टी. में 20,अंग्रेजी में 2, हिंदी में 1,साइंस में 1 विद्यार्थी। 

.

Innocent Hearts School students performed brilliantly in CBSE Class 10 exams

.

प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) कुमारी शालू सहगल (लोहारां), डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा व श्रीमती जसमीत बक्शी (नूरपुर रोड), श्रीमती सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) व श्रीमती शीतू खन्ना (कपूरथला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी। इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

.

.

Latest News