PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय की बी.कॉम (फाइनेंशियल सर्विसिस) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में शीर्ष पोजीशन हासिल कर कॉलेज का नाम रौशन किया है। कु. ज्योत सिफ्त कौर ने 350 में से 333 अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल किया।
कु. अर्शदीप कौर ने 319 अंक हासिल कर छठा स्थान प्राप्त किया। कु. सोनमदीप कौर ने 312 अंकों से नौवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं, विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली व फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती सविता महेंद्रू भी उपस्थित थी।





































