PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

तेजिंदर बग्गा को दिल्ली पुलिस ला रही हैं वापिस, हरियाणा पुलिस ने रोका, HC जाएगी पंजाब सरकार

Delhi Police is bringing Tejinder Bagga back

PTB Big News हरियाणा : भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को गिरफ्तारी पर बवाल मच गया है। दिल्ली से बग्गा को पंजाब ला रही पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोक लिया गया और हरियाणा पुलिस ने बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस बग्गा को अब दिल्ली लेकर जा रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस का कहना है कि उनकी टीम को अवैध तरीके से रोका गया है। इसके खिलाफ पंजाब सरकार अब हाईकोर्ट में पिटीशन दायर करने की तैयारी कर रही है।

पंजाब पुलिस ने आज दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद इस केस में उस समय नया मोड़ आया जब बग्गा को पंजाब ले जा रहे काफिले को हरियाणा में रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा किडनैपिंग का एक केस दर्ज करने के बाद ऐसा किया गया है।
बग्गा की गिरफ्तारी पर बीजेपी तो भड़की ही, साथ ही आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की नसीहतें दी हैं।

इससे पहले कुमार विश्वास के घर भी पंजाब पुलिस पहुंची थी। उनके खिलाफ भी पंजाब में मामला दर्ज है। पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ियों को हरियाणा में रोका गया है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस के कहने पर गाड़ी रोकी गई है।

इससे पहले पंजाब पुलिस ने बताया कि एक मई को थाना पंजाब स्टेट साइबर क्राइम, एसएएस नगर द्वारा तजिंदर बग्गा के खिलाफ हिंसा भड़काने, आपराधिक धमकी देने, सोशल मीडिया पर झूठे और सांप्रदायिक भड़काऊ बयान पोस्ट करने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जांच में शामिल होने और आने के लिए पांच नोटिस दिए गए थे।

इसके बावजूद आरोपी जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हुए। आज सुबह उचित कानून प्रक्रिया के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।बता दें कि दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ अपने ट्वीट के लिए दिल्ली और पंजाब दोनों में शासन कर रही ‘आप’ ने उन्हें निशाने पर लिया था।