PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने यंग क्रिएटर्स लीग 2026 में जीता ‘सर्वश्रेष्ठ प्रोटोटाइप’ पुरस्कार

students-of-innocent-hearts-school-won-best-prototype-award-at-young-creators-league-2026

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन, जालंधर के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित यंग क्रिएटर्स लीग 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रोटोटाइप पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह नवाचार-आधारित प्रतियोगिता प्लाक्शा यूनिवर्सिटी, सेक्टर 101, आईटी रोड, मोहाली में आयोजित की गई।

.

.

इस प्रतियोगिता में क्षेत्रभर से 725 से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद केवल 67 टीमों को अंतिम चरण में अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर मिला। ग्रीन मॉडल टाउन का प्रतिनिधित्व करते हुए कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों तथ्या और दैविक गुप्ता ने अपने मार्गदर्शक श्री अमित कुमार (उप-प्रधानाचार्य) के सक्षम नेतृत्व में एक अत्यंत इन्नोवेटिव और प्रभावशाली प्रोटोटाइप प्रस्तुत किया।

.

विद्यार्थियों की परियोजना ने निर्णायक मंडल को अपनी रचनात्मकता, व्यावहारिकता और तकनीकी उत्कृष्टता से अत्यधिक प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप टीम को ₹20,000 की नकद राशि के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रोटोटाइप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

.

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, इनोसेंट हार्ट्स समूह के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने भी विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की लगन, परिश्रम और इन्नोवेटिव सोच की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की अनुभवात्मक एवं नवाचार-आधारित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

.

.