PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में निगम के टिप्पर से टकराई एक्टिवा, महिला की हुई मौत, आरोपी फरार,

Municipal corporation tipper truck accident in Jalandhar

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर थाना नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। यह हादसा डोल्फिन होटल के पास हुआ, जहां नगर निगम के कूड़े वाले टिप्पर और एक एक्टिवा की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है।

.

.

उसकी पहचान सुनीता, निवासी दिलबाग नगर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टिप्पर और एक्टिवा दोनों को कब्जे में ले लिया गया है।

.

यह भी पढ़ें : नहीं थम रही चांदी और सोने की रफ्तार, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड,

.

हादसे के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल देखने को मिला। मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि टिप्पर में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े भी, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। चश्मदीद के अनुसार टिप्पर तेज रफ्तार में था, जबकि महिला धीरे एक्टिवा चला रही थी। शोर मचाने के बावजूद टिप्पर चालक महिला को कुचलने के बाद भाग निकला। 

.

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता कर रहा है जाँच

.

मौके पर पहुंचे एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि यह हादसा नगर निगम के टिप्पर की टक्कर से हुआ है। एक्टिवा की आरसी की जांच के बाद महिला की पहचान दिलबाग नगर निवासी सुनीता के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार टिप्पर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब बन चूका है ‘Punjab State of Gangsters’, रोज हो रहे हैं कत्ल, पुलिस पकड़ने में असमर्थ क्यों? : हाईकोर्ट ने DGP से पूछे सवाल

.