PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने सहोदया इंटर स्कूल तथा टेॅकमंथन मुकाबलों में जीते पुरस्कार

students-of-innocent-hearts-won-prizes-in-sahodaya-inter-school-and-tech-manthan-competitions

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों ने जालंधर इंडिपेंडेंट स्कूल्स सहोदया कंपलेक्स तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। शिव ज्योति स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल कविता वाचन प्रतियोगिता में दूसरी कक्षा की अवाना ने ‘वंडेया प्यार देवे ज़िंदगी श्रृंगार,आओ मनुखता च प्यार वधाइए’ शीर्षक पर अपने हृदयगत भावों को कविता के माध्यम से उजागर कर इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।

आठवीं कक्षा की शांभवी ‘जालंधर इंडिपेंडेंट स्कूल सहोदया कंपलेक्स’ द्वारा संत रघबीर सिंह एम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ‘सहोदया ई-पोस्टर’ प्रतियोगिता में शीर्षक ‘साइकैट्रिक डिसऑर्डर एंड प्रीवेंशन’ में द्वितीय स्थान पर रही। बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना में आयोजित ‘टेॅकमंथन’ प्रतियोगिता में पाँचवी कक्षा के विद्यार्थियों निखिलेश तथा

अर्नव मदान ने इवेंट ‘स्पेस हॉपर्स’ के अंतर्गत थीम ‘एस्ट्रोनिक एक्शन’ के तहत लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए ‘स्पेस’ पर आधारित एक गेम तैयार की, जिसमें उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। ‌विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को स्कूल प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल ने बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Latest News

Latest News