PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

सेंट सोल्जर छात्रों ने बनाया 25 फ़ीट लंबा और 15 फ़ीट चौड़ा मिग-29 मॉडल,

students-of-st-soldier-build-a-model-of-fighter-jet-mig-29

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा फाइटर जेट मिग-29 का मॉडल बनाया और स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन आईकेजी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सुशील मित्तल, सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने आईकेजी पीटीयू के रजिस्ट्रार डॉ. एसके मिश्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा की उपस्थिति में किया गया।

यह प्रोजेक्ट केड सॉफ्टवेयर में डिजाइन किया गया और इस पर प्लाज्मा कटिंग की गई है। इस परियोजना के निर्माण के दौरान विभिन्न प्रकार की वेल्डिंग तकनीकों का उपयोग किया गया था। यह मिग 25 फीट लंबा, 15 फीट चौड़ा और लगभग 3 फीट ऊंचा है। यह मॉडल 5 एमएम आयरन शीट पर बनाया गया है और प्रोजेक्ट का वजन 500 किलोग्राम है।

इस प्रोजेक्ट को मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों ने 4 महीने में पूरी मेहनत और लग्न से पूरा किया। इस प्रोजेक्ट में छात्र चरणजीत सिंह, अमन क्लेयर, प्रभप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, फिजा, मुर्तजा, अमृतपाल, अभिभाष, जावेद आलम, राज कुमार, बलजीत सिंह, अमृतपाल ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह पूरा प्रोजेक्ट प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह सैनी, एर नीरज शर्मा (डीन अकादमिक), डॉ. जतिंदर कुमार (एचओडी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग), ईआर नेहा (एचओडी, सिविल इंजीनियरिंग), मुखविंदर सिंह (वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट) के मार्गदर्शन में बनाया गया है।

चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा और प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह सैनी ने छात्रों को उनके प्रयास के लिए बधाई दी और भविष्य में इस तरह की और परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहित किया। इससे पहले संस्थान के छात्रों ने इलेक्ट्रिक कार, जीएलएसवी रॉकेट और कैंपस को जोड़ने वाले ईटीबीएक्स टेलीफोन एक्सचेंज, सोलर पावर, मेड इन इंडिया लोगो आदि का निर्माण कर चुके हैं।

Latest News