PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

के.एम.वी. की छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन,

kmvites-shine-at-national-level-2

 नेशनल अन्वेशिका एक्सपेरिमेंटल स्किल टेस्ट 2023 का स्क्रीनिंग राउंड क्वालीफाई किया

 PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत और ऑटोनॉमस संस्थान, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करने में सबसे आगे रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फिज़िक्स की छात्राओं ने एक नई उपलब्धि के तहत नेशनल अनिवेशिका एक्सपेरिमेंटल स्किल टेस्ट 2023 के स्क्रीनिंग राउंड को पास करके प्रिलिमिनरी राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि नेशनल अन्वेषिका नेटवर्क ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इस टेस्ट के लिए देश भर से 23000 से भी अधिक फिज़िक्स के विद्यार्थियों ने रजिस्टर किया था जिनमें से लगभग 1000 विद्यार्थियों को स्क्रीनिंग राउंड के लिए चुना गया. कन्या महा विद्यालय की छात्राओं नवनीत कौर, बी.एस.सी. नॉन मेडिकल सेमेस्टर चौथा तथा अमीषा शर्मा, बी.एस.सी. कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर चौथा ने अन्य प्रतिभागियों के साथ मुकाबला करते हुए फिज़िक्स विषय पर आधारित विभिन्न शॉर्ट वीडियोस में दिखाए गए प्रयोगों के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए राउंड उत्तीर्ण कर प्रीलिम्स के लिए क्वालीफाई किया।

प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विजेता छात्राओं एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. नीतू चोपड़ा को बधाई देते हुए भविष्य के सभी प्रयासों में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए भी प्रोत्साहित किया और कहा कि कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है और भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करना जारी रहेगा।

Latest News