PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

यूनाइटेड मीडिया क्लब ने पत्रकार भाईचारे के लिए लगाया वैक्सीनेशन कैंप,

Sukrant Safri head of United Media Club said that everyone should apply the vaccine to defeat the corona epidemic Jalandhar

प्रधान सुक्रांत सफरी ने कहा कोरोना महामारी को हराने के लिए सभी को लगानी चाहिए वैक्सीन,

PTB City न्यूज़ जालंधर : यूनाइटेड मीडिया क्लब की तरफ से वीरवार को पत्रकार भाईचारे के लिए होटल सेखों ग्रैंड नजदीक नामदेव चौंक, जालंधर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया / इस कैंप की अध्यक्षता यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी ने की, यह कैंप सुबह 10 बजेे से शुरू हुआ और दोपहर के 2 बजे तक चलाया गया /

.

.

इस कैंप में तमाम पत्रकारों और उनके परिवार वालोंं ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवाई / उसके अलावा प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकारों ने वैक्सीन लगवाई / प्रधान सुक्रांत सफरी ने कहा कि कोरोना महामारी की लड़ाई के खिलाफ पत्रकार भाईचारा भी फ्रंटलाइन योद्धा है और जालंधर शहर के तमाम पत्रकार भाईचारे ने वैक्सीनेशन नहीं लगाई थी / इसलिए यूनाइटेड मीडिया क्लब की तरफ से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया /

.

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए सभी को वैक्सीन लगानी चाहिए / क्लब के सरप्रस्त मनोज त्रिपाठी और चेयरमैन सुनील रुद्रा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है /

.

Sukrant Safri head of United Media Club said that everyone should apply the vaccine to defeat the corona epidemic Jalandhar

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी पत्रकार भाईचारे के लिए इस तरह के और कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि सारे पत्रकार इसका लाभ ले सकें / क्लब के सीनियर वाइस प्रधान टिंकू पंडित और कैशियर धीर पुरी ने आए लोगों का स्वागत किया और वैक्सीन लगवाने के लिए आभार व्यक्त किया /

.

उन्होंने कहा कि पत्रकार फ्रंटलाइन वारियर हैं / यदि वे खुद वैक्सीन लगवाएंगे तभी दूसरों को प्रेरित कर पाएंगे / उनका कहना था कि पत्रकार भाईचारे के लिए जल्द ही एक और कैंप लगाया जाएगा / इस कैम्प में सिविल अस्पताल से ए.एन.एम. दविंदर कौर ने सभी को वैक्सीन लगाई और दृष्टि व अनुराधा ने उनका सहयोग दिया / इस मौके पर शेखों ग्रैंड होटल के मालिक बलदेव चौहान, यूनाइटेड मीडिया क्लब के चैयरमैन सुनील रुद्रा,

.

.

सीनियर वाइस प्रधान टिंकू पंडित, मेडिकल सेल के चैयरमेन भूपेंद्र रत्ता, कैशियर सुधीर पूरी, अश्वनी बाटा, सुमित दुग्गल, उपाध्यक्ष गुलशन अरोड़ा, सौरभ खन्ना, राजिंदर सिंह राज, विकास मौदगिल, हरिंदर पॉल, जगदीश कुमार, जगजीत सिंह डोगरा, अश्वनी मल्होत्रा, राणा हिमाचल, पंकज सोनी, पंकज सिब्बल, अनिल पाहवा, जसपाल कैंथ, पंकज राय, विजय कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे /

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें