PTB News “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशंन ने ‘हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के लिए विदेश में इंटर्नशिप व करियर’ विषय पर एक वैबीनार का आयोजन किया, जिसमें स्कूल ऑफ होटल मैनेजमैंट को छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय इंटर्रशिप कार्यक्रम से परिचित करवाया गया / वैबीनार के लिए रिसोर्स पर्सन सुश्री अंकिता राज (रिक्रयूटमैंट आफिसर, जोजो इंटरनैशनल, मुंबई) थीं /
. . .सुश्री अंकिता ने संयुक्त राष्ट्र व दुबई द्वारा छात्रों को पेश किए जाने वाले करियर के अवसरों और इंटर्नशिप कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी / उन्होंने इंटर्नशिप के दौरान छात्रों द्वारा दिए जाने वाले इंटरव्यू, इंटर्नशिप की कुल लागत तथा छात्रों को दिए जाने वाले वजीफों के बारे में जानकारी दी / उन्होंने इंटर्नशिप प्रक्रिया पर छात्रों का ध्यान केन्द्रित करते हुए कंपनी के नियमों और शर्तों से अवगत करवाया /उनके बाद पंजीकरण प्रक्रिया, प्रायोजक साक्षात्कार, प्रस्ताव-पत्र, उड़ान शुल्क सहित वीजा आदेवन प्रक्रिया का ध्यान केन्द्रित किया /
.
.यह सत्र बहुत ही संवादात्मक रहा और छात्रों ने बड़ी उत्सुकता से वक्ता से इंटर्नशिप और प्लेसमैंट मानदंड के बारे प्रश्न पूछे /वैबीनार का आयोजन शेफ गगनदीप हमपाल (एच.ओ.डी. स्कूल ऑफ होटल मैनेजमैंट) ने किया / उन्होंने छात्रों के साथ विदेश में इंटर्नशिप मानदंड साझा करने के लिए सुश्री अंकिता राज को धन्यवाद दिया / उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां प्रोफैशनल के रूप में करियर को आगे पढ़ाने के लिए छात्रों के दिमाग को सशक्त बनाती है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































