PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर रेड:ED व इनकम टैक्स की रेड,

ED and Income Tax raid at former minister Sunder Sham Arora’s residence

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर से काफी बढ़ गई हैं। लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर चल रहे अरोड़ा के घर पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दस्तक दी। मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने उनके होशियारपुर स्थित आवास पर रेड मारी है और दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।

.

आज सुबह तड़के ही ED के अधिकारी भारी सुरक्षा बलों के साथ सुंदर शाम अरोड़ा के निवास पर पहुंचे। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टीम के साथ आए अधिकारियों ने घर के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : सियासत का ‘दादा’ हुए मौन, शपथ से लेकर चुनाव चिह्न की जंग तक, पढ़िए ‘दादा’ से जुड़े किस्से,

.

सुंदर शाम अरोड़ा पहले से ही भ्रष्टाचार के दो गंभीर मामलों में फंसे हुए हैं। उन पर औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप हैं। पूर्व में सतर्कता विभाग भी उन्हें गिरफ्तार कर चुका है। अब इस मामले में ED की एंट्री ने यह संकेत दिया है कि जांच का दायरा मनी लॉन्ड्रिंग तक फैल चुका है।

.

.

अरोड़ा पर आरोप है कि जब वे कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए चहेती कंपनियों को फायदा पहुंचाया। इसके अलावा, एक अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने की कोशिश करने के आरोप में भी उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया था। इनकम टैक्स विभाग अब उनके वित्तीय लेन-देन और ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति के बीच के अंतर को खंगाल रहा है।

.

यह भी पढ़ें : विधानसभा की फोटोज और वीडियो को हथियार बनाकर स्वतंत्र मीडिया पर कॉपीराइट स्ट्राइक करवाकर उनके चैनल बंद करवाना गैर कानूनी – परगट सिंह

.

फिलहाल जांच जारी है और आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी बड़ी बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि अगर ED को बेनामी संपत्तियों या हवाला कारोबार से जुड़े कोई पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो आने वाले दिनों में अरोड़ा की गिरफ्तारी भी संभव है। टीम घर के साथ-साथ उनके करीबियों और व्यवसायिक भागीदारों के ठिकानों पर भी नजर रख रही है।

.