PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने CM मान को दिया करारा जवाब,

BJP leader Sushil Rinku responds strongly to CM Bhagwant Mann

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किए गए ट्वीट का करारा जवाब दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने मान ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री 1 फ़रवरी को जालंधर आ रहे हैं और वे आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए। इसके लिए मैं समस्त पंजाबवासियों की ओर से उनका हृदय से धन्यवाद प्रकट करूँगा।

.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के इस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ने लिखा कि मुख्यमंत्री जी, यह मांग पहले भी की गई थी और आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने भी इसकी घोषणा कर दी है। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाना चाहिए। अगर आपने केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पंजाब में लागू किया होता, तो पंजाब के लोगों को योजनाओं का लाभ मिलता,

.

.

जैसे अगर फसलों के लिए बीमा योजना लागू की होती, तो किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा मिलता। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने लिखा कि इस मांग को लेकर एविएशन मिनिस्टर से भी मुलाकात की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। सुशील रिंकू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा है कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखना तय है।

.

सुशील रिंकू ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पंजाब में केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजनाओं को लागू किया जाए। सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब में आयुष्मान भारत योजना के पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत लोगों को 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री है। चूंकि ये केंद्र की योजना है, इसलिए पंजाब सरकार इसमें दिलचस्पी नहीं ले रही है, जिससे लोगों को फ्री इलाज नहीं मिल पा रहा है। 

.

यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर रेड:ED व इनकम टैक्स की रेड,

.

सुशील रिंकू ने कहा कि अगर जम्मू कश्मीर, हिमाचल और हरियाणा का कोई भी मरीज जालंधर में आकर इलाज करवाता है तो उसका इलाज अस्पताल कर देता है, लेकिन खास कर पंजाब और जालंधर के रहने वाले लोगों का इलाज यही अस्पताल नहीं करते। अस्पताल प्रबंधकों का कहना है कि पंजाब सरकार इश्योंरेंस का पैसा नहीं देती। रिंकू ने लिखा कि लगभग 300 करोड रुपए इंश्योरेंस का क्लेम पंजाब में अस्पतालों का बकाया है। इसी तरह किसानों के लिए केंद्र सरकार ने फसल बीमा योजना लागू की। इसमें किसानों को लाभ पहुंचाना है। इसमें अगर किसानों की फसल खराब होती है तो उसका मुआवजा सरकार देती है।

.

यह भी पढ़ें : सियासत का ‘दादा’ हुए मौन, शपथ से लेकर चुनाव चिह्न की जंग तक, पढ़िए ‘दादा’ से जुड़े किस्से,

.

लेकिन पंजाब ऐसा राज्य है जहां किसानों की फसल बाढ़ में बह जाती है, आग में जल जाती है लेकिन पंजाब सरकार उसका मुआवजा नहीं देती है। सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार को यह दोनों लोकप्रिय योजनाओं को अपने यहां लागू करना चाहिए। जिससे पंजाब के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। रिंकू ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को ट्वीट करने की बजाय अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करना चाहिए। केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को पंजाब में भी लागू करना चाहिए, जिससे पंजाब के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।