PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

सुरजीत हॉकी लीग आज से लायलपुर खालसा कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में

Surjeet Hockey League from today at Astroturf Hockey Ground of Lyallpur Khalsa College

PTB City News जालंधर : स्थानीय लायलपुर खालसा कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में आज से देश की जानी-मानी संस्था सुरजीत हॉकी सोसाइटी एंड एकेडमी की ओर से आयोजित की जा रही गखल ग्रुप सुरजीत हॉकी लीग (सीजन 1) की शुरुआत हो रही है ।

.

.

जालंधर के उपायुक्त घनश्याम थोरी, आई.एए.स. जो सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं , के अनुसार जूनियर, सब-जूनियर और छोटे बच्चों के वर्ग में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए यह दो दिवसीय सिक्स-ए-साइड लीग का आयोजन किया जा रहा है। तीन आयु वर्ग में कुल 26 मैच खेले जाएंगे। जाने-माने स्पोर्ट्स प्रमोटर और एन.आर.आई. अमोलक सिंह गाखल, चेयरमैन, गाखल ग्रुप (यू.एस.ए) इस लीग के मुख्य प्रायोजक होंगे।

.

.

सुरजीत हॉकी लीग के प्रबंध सचिव इकबाल सिंह संधू के मुताबिक लीग में कुल 18 टीमें हिस्सा लेंगी। जूनियर वर्ग के पूल-ए में जे.पी.जी.ए. फार्मर्स, रक्षक-XI, टायका स्पोर्ट्स, गाखल ब्रदर्स (यू.ए.सए), पूल-बी में रॉयल इंफ्रा, जोनेक्स स्पोर्ट्स, अल्फा हॉकी, कैलिफोर्निया ईगल्स (यू.ए.सए) हैं । लीग के सब-जूनियर ग्रुप के पूल-ए में पुखराज हेल्थ केयर, ट्रेसर शूज, ब्लैक पैंथर जबकि पूल-बी में शेरे स्पोर्ट्स, कॉन्टिनेंटल होटल और फ्लैश हॉकी टीम शामिल है और किड्स ग्रुप की टीम में मिल्वौकी वॉल्व्स, टुट ब्रदर्स (यू.ए.स.), राज एंड संस और ए.जी.आई. इंफ्रा भाग ले रही हैं ।

.

.

संधू ने आगे कहा कि सभी टीमें बालक-बालिकाओं के साथ मिलकर खेलेंगी तथा प्रत्येक खिलाड़ी/अधिकारी को फुल प्लेइंग किट, दिन में 2 बार भोजन और डाइट लीग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मैच सुबह साढ़े सात बजे से शाम तक लगातार खेले खेले जाएंगे। दिन का उद्घाटन मैच रक्षक-XI और जे.पी.जी.ए. फार्मर्स टीमें के बीच सुबह 7.30 बजे खेला जाएगा।

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें