PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

नम्रता और लोगों के प्यार से सुशिल रिंकू की होगी जीत, लेकिन “आप” के दोगले चरित्र वाले “बीजेपी” के खासम खास उम्मीदवार को लगेगा झटका,

Sushil Rinku will win with humility and people love Sheetal Angural AAP Candidate shock Jalandhar Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : आप ने एक ड्रामेबाज को टिकट देकर अपना और पार्टी का ही नहीं लोगों में बनी हुई थोड़ी बहुत हमदर्दी भी खो दी है, जोकि हर समय ड्रामे करके लोगों की सहानूभूति पानी को कोशिश में लगा रहता है / वह रोज शाम को किसी नए ड्रामे की प्लानिंग करता है, ताकि किसी तरह वह सुशील कुमार रिंकू को बदनाम कर सके /

किसी ने किसी तरह वह खुद को बेचारा साबित करने में जुटा है, आप के प्रत्याशी शीतल अंगुराल की नौटकीं पर कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक सुशील कुमार रिंकू ने भार्गव कैंप की भव्य रैली में जमकर कटाक्ष किए / भार्गव कैंप के लोगों ने सुशील कुमार रिंकू का भव्य स्वागत किया / बड़े फूलों के हार से उनको सम्मानित किया गया / लोगों ने भारी सभा में दोनों हाथ खड़े करके कहा कि उनका विधायक सिर्फ सुशील रिंकू है /

सुशील रिंकू की बदौलत ही आज वेस्ट हलका इतना शानदार विकास देख पा रहा है, इसलिए वह लोग आप या भाजपा को नहीं बल्कि रिंकू को भारी बहुमत से जीताकर विधायक बनाएंगे / रैली को संबोधित करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि आप प्रत्याशी का लक्ष्य सिर्फ उन्हें बदनाम करना है / रिंकू ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया से पता चला कि आप प्रत्याशी कुछ दिन से लंगड़ा कर चल रहा था /

उसे किसी ने पूछा तो कहता है कि मुझ पर रिंकू ने गाड़ी चढ़ा दी / अब लोगों को कह रहा है कि मुङो रिंकू से जान का खतरा है / रिंकू ने कहा कि जब से उसे आप ने प्रत्याशी बनाया है, वह उसी दिन से खुद को दिखाने के लिए तरह तरह के ड्रामे करता है / कुछ दिन पहले पता चला कि ट्रैक सूट पहनाकर बस्ती दानिशमंदा के श्मशानघाट में मेरी अर्थी निकाली, जिसका लोगों ने बहुत बुरा मनाया /

अब उस गलती को कवर करते फिर रहे हैं कि कैसे इससे बाहर निकलें / आम आदमी पार्टी का वेस्ट में कुछ भी नहीं है / न ही उनका कोई वर्कर है और न ही कोई नेता ही है / वार्ड में किसी मोहल्ले में कोई सैटअप नहीं है / वह सिर्फ झूठे प्रचार करके लोगों की सहानूभूति बटौरने की कोशिश की जा रही है / उन्होंने कहा कि सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने पंजाब की बेहतरी के लिए वह काम कर दिखाए हैं, जो कोई नहीं कर पाया /

उन्होंने 111 दिन में बेहतरीन फैसले लिए, लोकहित में पैट्रोल-डीजल सस्ता किया / रेत माफिया पर नकेल कसी, बिजली तीन रुपए प्रति यूनिट सस्ती की, भार्गव कैंप के सतगुरू कबीर मुख्य मंदिर में सीएम चन्नी पहुंचे और माथा टेक कर आशीर्वाद लिया, जबकि आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान बाहर से ही माथा टेक कर चले गए / वह अंदर तक नहीं गए /

चन्नी भार्गव कैंप पहुंचे तो अपनी गाड़ी की छत पर बैठकर आए / लोगों के हाथ हिलाकर और मिलाकर मिले, लोगों के वह सही में सीएम हैं / इसके अलावा रिंकू ने अनूप नगर, कोट सदीक के अंबेदकर नगर, कुटिया रोड बस्ती दानिशमंदा में रैलियों को संबोधित किया / उन्हें वहां रैलियों में भारी जन समर्थन मिला / लोगों ने कहा कि वह रिंकू को ही जीता कर दोबारा विधायक बनाएंगे /