.
.
Talent Hunt Organised in S.D. College, Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्रेमचंद मारकंडा एस. डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर में यूथ क्लब की ओर से सत्र 2019-20 के दो दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन किया गया / जिसके मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा थे और गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्रीमती चन्द्रमोहिणी मारकंडा थे /
.
.
यूथ क्लब डीन डॉ. हरकमल कौर, युथ कोऑर्डिनेटर नीना मित्तल, स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. सुनीता शर्मा और युथ क्लब के सदस्यों ने डी. एस. एस. डी. बोर्ड की एडवाइजर श्रीमती चन्द्रमोहिणी मारकंडा तहत मुख्य अतिथि डॉ. किरण अरोड़ा का पुष्पों से अभिनन्दन किया मुख्य अतिथि डॉ. किरण अरोड़ा का पुष्पित अभिनन्दन किया गया / संगीत विभाग की छात्राओं के द्वारा भजन गाकर कार्यक्रम का आगाज़ किया गया / डॉ. श्रीमती हरकमल कौर ने कॉलेज युथ क्लब की ओर से मुख्य अतिथि का औपचारिक अभिनन्दन किया /
.
इस अवसर पर भजन, शब्द, फोक सांग, गीत गज़़ल, फैंसी ड्रेस, स्किट, मोनो एक्टिंग, सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस इत्यादि अनेक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उपस्तिथ प्राध्यापकों व छात्राओं का मनोरंजन किया /

मुख्य अतिथि डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्राओं को पढाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि समय की मांग के अनुरूप विद्यार्थी का सर्वोत्मुखी विकास होना चाहिए जोकि पढाई के साथ साथ अन्य कार्यों में भाग लेकर की संभव हो सकता है /
.
उन्होंने बताया की इन प्रतियोगिताओं के द्वारा विद्यार्थियों की कला को परख कर उन्हें निखारा जाता है ताकि वे यूनिवर्सिटी द्वारा करवाए जाने वाले युथ फेस्टिवल तथा अन्य संस्थाओं द्वारा करवाए जाने वाली प्रतियोगिताओं में संव्य को सिद्ध कर सकें तथा भविष्य में अपनी प्रतिभा के द्वारा अपने विकास का मार्ग खोज सकें / कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय टैलेंट हंट में करवाई जाने वाली प्रतियोगिताओं में विजयी रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरूस्कार दिए गए /
.
समारोह के अंत में युथ कोऑर्डिनेटर डॉ. नीना मित्तल ने युथ क्लब की ओर से मु2य अतिथि का आभार ज्ञापन किया / इस कार्यक्रम का मंच सञ्चालन श्रीमती दिव्या बुद्धिआ गुप्ता तथा युथ क्लब के पदाधिकारि छात्रों प्रधान कुमारी मनमीत कौर, कुमारी कौशकी, बेबी झा और जसलीन ने किया /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Talent Hunt Organised in S.D. College, Jalandhar


































