.
.
The Performance of Merchant of Venice Play at KMV Leaves the Audience Spell Bound
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) में शेखसपियर की प्रसिद्ध रचना मरचैंट आफ वैनिस के पंजाबी अनुवाद वैनिस का व्यापारी का सफल मंचन किया गया /
.
.
इस अवसर पर श्री चन्द्र मोहन, प्रधान आर्य शिक्षा मंडल मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुए जिनका विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने हार्दिक स्वागत किया / विद्यालय की बी.ए. आर्नस स्कूल इन इंगलिश की भूतपूर्व छात्रा विजेता जो इन दिनों नार्थ ईस्टन यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. में स्टूडैंट कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत अपनी मास्टर्स की शिक्षा ग्रहण कर रही है द्वारा इस नाटक के लिए निर्देशक के तौर पर काम किया गया / अपनी डिग्री के लिए आवश्यक प्रोजैक्ट पर काम करते हुए विजेता द्वारा इस नाटक के पंजाबी में अनुवाद के साथ-साथ इसके डायलागस भी तैयार किए गए /
.
के.एम.वी. की छात्राओं द्वारा नाटक के विभिन्न किरदारों को स्टेज के उपर जीवंत करने की कला को खचाखच भरे हुए आडीटोरियम में सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया / श्री चन्द्र मोहन ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि शेखसपियर की सहोज और गंभीरता पर आधारित इस रचना से संबंधित नाटक मंचन को जितनी बार भी देखा जाए इसमें से कोई न कोई शिक्षा कारुर प्राप्त होती है /
.
इसके साथ ही विद्यालय प्राचार्या ने इस अवसर पर कहा कि के.एम.वी. द्वारा छात्राओं को उनकी शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीका में निरंतर आगे बढऩे के लिए उत्साहित किया जाता रहता है और उनकी कला को निखारने एवं संवारने के लिए हर संभव प्रयत्न करते हुए हरेक प्रकार की सहूलत उपलब्ध करवाई जाती है /
.
इसके इलावा उन्होंने मंच पर खेले गए इस नाटक के सफल मंचन के लिए कलाकारों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए श्रीमति सीमा जैन, डा. मधुमीत, डा. गुरजोत, डा. हरप्रीत तथा छात्रा विजेता द्वारा किए गए प्रयत्नों की सराहना की /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
The Performance of Merchant of Venice Play at KMV Leaves the Audience Spell Bound


































