PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भारत विकास परिषद की ओर से एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल के शिक्षकों और छात्रों को पुरस्कारों से सम्मानित किया,

teachers-and-students-of-hmv-collegiate-were-honoured-with-the-awards-by-bharat-vikas-parishad

.

PTB News “शिक्षा” : एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों और मेधावी छात्रों को भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन शीर्षक के तहत प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के आशीर्वाद से सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के सहयोग से एचएमवी ने तीनों विभागों-विज्ञान, आट्र्स एवं कामर्स में अनुकरणीय शिक्षकों के साथ-साथ अपने छात्रों को जुनून, समर्पण और अनुशासन पर प्रकाश डालते हुए जश्न मनाया।

.

.

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन कर एवं डीएवी गान का गायन कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन एवं श्रीमती अरविंदर बेरी, स्कूल को-कोआर्डिनेटर द्वारा भारत विकास परिषद के उपस्थित गणमान्य अतिथियों श्री शम्मी कपूर प्रेजीडेंट, श्री उमेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, श्री राकेश बब्बर डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर, एडवोकेट शिव कुमार सोनिक स्टेट क्न्वीनर, श्री विक्रम अरोड़ा स्टेट कनवीनर को ग्रीन प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया।

.

मुख्य वक्ता, एडवोकेट शिव कुमार सोनिक ने छात्रों को ऐसी महान संस्थान का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी जो कि प्राचीनता एवं बुद्धिमतापूर्ण भावनाओं को प्रतिध्वनित करता है। उन्होंने एचएमवी परिसर की हरियाली और एचएमवी के सदस्यों के गहन समर्पण की बहुत प्रशंसा की एवं अपने संबोधन में उन्होंने इतिहास से उदाहरण देकर छात्रों के जीवन में पथ प्रदर्शक और मार्गदर्शक के रूप में मां और गुरु की भूमिका पर ध्यान केंद्रित कर अथक परिश्रम पर विशेष बल देने के लिए प्रेरित किया।

.

.

स्टेट कन्वीनर श्री विक्रम अरोड़ा जी ने इस संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत है जिसके कारण यह संस्थान नित नई उपलब्धियों को प्राप्त करता रहता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी। उन्होने उन्हें सफलता की नई ऊचाईयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और गुरु-शिष्य की परंपरा का पालन करते हुए सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करने का संदेश दिया।

.

श्रीमती अनुराधा ठाकुर, श्रीमती रेनू वालिया, श्रीमती उपमा गुप्ता, सुश्री रश्मी सेठी, सुश्री वंदना सेठी, सुश्री सुकृति शर्मा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साइंस वर्ग से रिया और नवजीत कौर, आर्टस वर्ग से तन्वी और सुकृति मिगलानी, कामर्स विभाग से मनप्रीत और सिमरन को उनकी शानदार कुशाग्रता के लिए पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों के प्रति उनके अटूट समर्पण को सलाम करने की भावना के लिए यादगार था। मंच संचालन श्री राकेश बब्बर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत का गायन कर किया गया।

.