PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस,

teachers-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-at-cambridge-international-school-dasuya-hoshiarpur

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाने वाले गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है। हमारे जीवन में गुरु का बड़ा महत्व है क्योंकि गुरु ही एक ऐसा कलाकार है जो मिट्टी को सोने में बदल सकता है। कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 200 अध्यापक तथा अध्यापिकाएँ उपस्थित थे।

.

.

समारोह के प्रारंभ में प्रधानाचार्य श्री ओ।पी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्नन को पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन ओ.पी. गुप्ता की अध्यक्षता में शिवांगी सेठ तथा नम्रता संगवाल ने किया। स्कूल के अध्यापकों ने ‘पंजाब की संस्कृति’ थीम के ऊपर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री ओ. पी. गुप्ता ने बड़े मनभावक अंदाज़ में स्टाफ को अंताक्षरी खिलाई।

.

.

इस अंताक्षरी में मुख्य चार राऊंड थे, जिसमें चेहरा पहचानों, गीत के बोल पहचानों, फिल्म का नाम तथा गायक का नाम पहचानों इत्यादि राऊंड थे। इस खेल के बाद प्रधानाचार्य ने म्यूज़िकल चेयर गेम्स भी खिलाई। सभी अध्यापक तथा अध्यापिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ सभी गेम्स का आनंद उठाया। अध्यापक तथा अध्यापिकाओं ने पंजाबी गीतों के ऊपर नृत्य और अलग–अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

teachers-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-at-cambridge-international-school-dasuya-hoshiarpur

सभी अध्यापक समारोह में पंजाबी वेशभूषा में उपस्थित थे। इसके बाद जो भोज दिया गया, वह भी पंजाब की थीम पर ही आधारित था। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपनी प्रिय शिक्षकों को व मेंटर्स को याद करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया व उनकी प्रशंसा व्यक्त करते हुए उनके सहयोग, मार्गदर्शन व उनके जीवन में अध्यापकों के महत्व की भूमिका का उल्लेख किया।

.

.

शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य ओ.पी. गुप्ता ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए क्योंकि वे ही राष्ट्र तथा भविष्य के नागरिक तैयार कर रहे हैं। जिस तरह की वो शिक्षा देंगे उसी अनुपात में ही हमारा देश आगे बढ़ेगा। अतः सभी शिक्षकों को पूरी निष्ठा से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सलंग्न रहना चाहिए। 

.

.

इस अवसर पर वासल ऐजूकेशन के प्रधान के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, वाईस प्रेज़ीडेंट श्रीमती ईना वासल, सी ई ओ राघव वासल तथा डायरेक्टर श्रीमती अदिति वासल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी और उन्हें इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।