PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

विनेश फोगाट इस सीट से लड़ेंगी हरियाणा में चुनाव, बजरंग पुनिया को लेकर भी लिया गया बड़ा फैसला,

vinesh-phogat-will-contest-haryana-elections-seat-big-decision-regarding-bajrang-punia-in-cec-meeting

PTB Big Political न्यूज़ हरियाणा : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस केंद्रीय समिति की बैठक आज सम्पन्न हुई, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहलवान विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, पार्टी ने बजरंग पुनिया को चुनावी मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है। दोनों आज कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब तक कुल 71 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम भी तय कर दिए हैं।

.

.

यह निर्णय पार्टी की चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया का हिस्सा है, जो आगामी चुनावों में कांग्रेस की ताकत को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बता दें कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विनेश फोगाट और बजरंग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की।

.

.

इसके बाद वे कांग्रेस महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव प्रभारी हरियाणा दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की मौजूदगी में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा था कि भाजपा बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन कर रही थी, जबकि कांग्रेस ने दिल्ली में “सड़कों पर घसीटे जाने” के दौरान विरोध करने वाले पहलवानों का समर्थन किया।

.

.

उन्होंने कहा कि मैं देश के लोगों और मीडिया का शुक्रिया अदा करती हूं, आपने मेरी रेसलिंग जर्नी के दौरान मेरा साथ दिया। मैं कांग्रेस पार्टी का शुक्रिया अदा करती हूं, कठिन समय आपको बताता है कि आपके साथ कौन है। जब हमें सड़कों पर घसीटा गया, तो भाजपा को छोड़कर सभी दल हमारे साथ खड़े थे। मैं एक नई पारी शुरू कर रही हूं, मैं चाहती हूं कि खिलाड़ियों को वह सब न सहना पड़े, जिससे हमें गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे। हमारा कोर्ट केस चल रहा है, हम उसमें भी जीतेंगे।

.

.