PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बार-बार Fastag रिचार्ज का झंझट हुआ खत्म, टोल टैक्स से मिलेगी आम जनता को बड़ी राहत,

the-hassle-of-recharging-fastag-again-and-again-is-over-you-will-get-freedom-from-toll-tax-for-the-whole-year-for-rs-3000

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। यदि आप भी लगातार हाईवे पर सफर करते हैं और बार-बार टोल टैक्स भरने से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर आई है। दरअसल केंद्र सरकार ने फैस्टैग आधारित एक एनुअल पास स्कीम लांच करने की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत एक ही बार में पूरे साल के लिए आपका फास्टैग रिचार्ज हो जाएगा। ये स्कीम 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएगी।

.

बता दें कि इस ऐनुअल पास की कीमत 300 रुपए रखी गई है, जो एक साल के लिए मान्य होगा या फिर 200 ट्रिप तक। यदि साल से पहले ही आपके 200 ट्रिप पूरे हो जाएंगे तो आपको पुन रिचार्ज करना होगा। यह स्कीम सिर्फ नॉन-कमर्शियल प्राइवेट व्हीकल्स जैसे कार, जीप और वैन के लिए लागू होगी। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है।

.

.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने X पर ट्वीट कर कहा कि एक ऐतिहासिक पहल के तहत 15 अगस्त 2025 से 3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

वार्षिक पास के एक्टिवेशन/रिन्यूअल के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी। यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहे कन्सर्न्स को अंडरलाइन करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।

.

.

इसके साथ ही वेटिंग टाइम घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाजाओं पर विवाद को समाप्त कर, एनुअल पास स्कीम लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है। इस पास को राजमार्ग यात्रा ऐपऔर NHAI व MoRTH की वेबसाइट्स के जरिए एक्टिवेट और रिन्यू किया जा सकेगा। सरकार जल्द ही इसकी लिंक सार्वजनिक करेगी। यह स्कीम सिर्फ पैसे की बचत नहीं कराएगी,

.

बल्कि आपके समय और यात्रा के अनुभव को भी बेहतर बनाएगी। देशभर में टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम, फास्टैग स्कैन की दिक्कतें और बार-बार के पेमेंट से निजात मिलेगी। इससे रोजाना ऑफिस या बिजनेस ट्रैवल करने वालों को सबसे बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा ये लॉन्ग ड्राइव लवर्स के लिए बोनस है। इससे सालाना ट्रिप्स की प्लानिंग अब और सस्ती होगी। इसके अलावा पारदर्शिता और विवादों में भारी कमी आएगी।