PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कपूरथला, गुरुद्वारा साहिब में चली गोलियां, 3 निहंग सिंह सहित 4 लोग हुए घायल,

kapurthala-firing-case-during-dispute-gurdwara-pipli-sahib-four-injured-punjab

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला के फगवाड़ा में स्थित गुरुद्वारा पिपली साहिब में मंगलवार को एक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में 3 निहंग सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरुद्वारा में चल रही एक विवाद सुलझाने की बैठक के दौरान हुई।

.

.

गांव के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इस दौरान एक पक्ष के जसप्रीत सिंह ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन निहंग सिंह मलकीत सिंह, धर्मवीर सिंह और रणजीत सिंह घायल हो गए। गुरुद्वारा सिंह सभा छावनी निहंग सिंह के जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह के अनुसार जब उनके समर्थकों ने बचाव का प्रयास किया तो जसप्रीत सिंह भी गोली लगने से घायल हो गया।

.

सभी घायलों को पहले फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। DSP फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर इंचार्ज अमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

.

.