PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब : पारिवारिक कलेश के कारण पति ने दातर मारकर की पत्नी की हत्या,

the-husband-killed-his-wife-by-hitting-her-with-a-chisel

.

PTB Big News पंजाब : नूरमहल में गांव संघे खालसा में इंसानियत शर्मसार की घटना सामने आई है। जहां व्यक्ति ने पत्नी का दातर मारकर कत्ल कर दिया। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय संदीप कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण यह हादसा हुआ है। आरोपी रेलवे कर्मचारी इंद्रजीत सिंह है। मौके पर मायका परिवार ने इंद्रजीत के उसकी भाभी मनदीप कौर के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए। कहा गया कि भाभी के कहने पर ही इंद्रजीत ने यह वारदात की। पुलिस ने इंद्रजीत और मनदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

.

.

मृतका संदीप के 5 साल के दो जुड़वां बच्चे हैं जिसे मायका परिवार अपने साथ ले गया। वहीं, मनदीप के दो बेटे हैं। 6 साल का लड़का जहां गांव में दादी के पास है तो वहीं, दो साल का लड़का मनदीप के साथ जेल पहुंच गया है। घटना बाबत कपूरथला के गांव लक्ख वरिया के रहने वाले 67 साल के सुक्खा राम ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं। करीब सात साल पहले उन्होंने बेटी संदीप की शादी संघे खालसा के इंद्रजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से वह उसे तंग करता आ रहा था। इस दौरान उनके घर में जुड़वां बच्चे हुए, लेकिन उनके झगड़े खत्म नहीं हुए।

.

बेटी अकसर पहली मंजिल पर रहती मनदीप कौर और इंद्रजीत के बीच नजदीकियों की शिकायत करती थी। इस मुद्दे पर कई बार मोहतबर लोग बैठे और दोनों को समझाकर मामला शांत करवा चुके थे। पिता ने कहा कि दो महीने पहले झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि बेटी मायके आ गई। इस दौरान इंद्रजीत की बहन और जीजा उनके घर आए और अपनी गारंटी देकर बेटी को ले गए। बुधवार को संदीप ने उसे फौन पर बताया कि इंद्रजीत उसे मारने के लिए हाथ में दातर लेकर घूम रहा है।

.

यह पता चलने पर वह गांव मूलेवाल खैहरा के सरपंच को लेकर दोपहर करीब डेढ़ बजे संघे खालसा गांव पहुंच गए। अभी वह गली में ही थे चीखो पुकार सुनी। दामाद के घर में घुसे तो वह दातर से बेटी पर वार कर रहा था और इसके बाद भाग गया। संदीप के पिता ने कहा कि मनदीप कौर के कहने पर ही इंद्रजीत ने कत्ल किया इसलिए उसपर मामला दर्ज किया जाए। विरोध के 6 घंटे बीत जाने के बाद आखिर पुलिस ने एफआईआर में मनदीप कौर को भी नामजद कर लिया। मनदीप के पति की दो माह पहले ही जहरीली शराब पीने के कारण मौत हो गई थी।

.

.