PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

पंजाब में PRTC Bus हुई भयानक हादसे का शिकार, 52 सीटर बस में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 130 से ज्यादा सवारियां, मची चीख-पुकार,

prtc-bus-accident-in-nabha-patiala-130-passenger-were-travel-in-52-seater-bus-many-injured-big-news

PTB Big Accident न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पटियाला के नाभा में पीआरटीसी की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। जिस समय हादसा हुआ बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। हादसे के बाद घटना स्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हैरानी की बात है कि 52 सीटर बस में 130 यात्री सफर कर रहे थे।

.

.

यात्रियों से खचाखच भरी बस में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पेड़ से टकराने के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पेड़ की एक बड़ी टहनी बस के अंदर तक घुस गई। जिससे बस में सवार कई लोग जख्मी हुए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। 

.

.

नाभा के गांव फरीदपुर में वीरवार सुबह पीआरटीसी की एक बस बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। जानकारी के मुताबिक 52 सीटर बस में 130 से ज्यादा यात्री सवार थे। ओवरलोडिंग के कारण चालक बस से संतुलन खो बैठा और बस विशालकाय पेड़ से जा टकराई। बस की टक्कर से पेड़ भी टूट गया और एक बड़ी टहनी टूटकर बस के अंदर घुस गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए,

prtc-bus-accident-in-nabha-patiala-130-passenger-were-travel-in-52-seater-bus-many-injured-big-news

.

जिन्होंने मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला और विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में बस के चालक, ड्राइवर समेत 15 सवारियों घायल हुई हैं। बस में ज्यादातर स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स थे। वीरवार सुबह जब पीआरटीसी की बस लगभग 140 सवारियों को लेकर मल्लेवाल से पटियाला आ रही थी, तो बस अनियंत्रित होकर गलत साइड पर जाकर एक बड़े पेड़ से टकरा गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने यात्रियों को बड़ी मुश्किल से बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।

.

.

बताया जा रहा है कि लगभग 15 यात्री घायल हुए हैं। इनमें बस कंडक्टर और ड्राइवर की टांगें टूट गई हैं। वहीं एक लड़की का चूल्हा टूटने की जानकारी सामने आ रही है। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जब बस दुर्घटनाग्रस्त हुई तो सभी मौके पर पहुंचे, क्योंकि एक जोरदार धमाका हुआ था। जब आकर देखा कि बस के ऊपर एक पेड़ गिर गया था और बस में चीख-पुकार मची हुई थी। बड़ी मुश्किल से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया।