PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

पुलिस थाने में उडी कानून की उडी धज्जियां, पत्रकारों को बेरहमी से पिटा, एक्शन में आए मुख्यमंत्री,

The law was flouted in the police station journalists were brutally beaten up the Chief Minister came into action

PTB Big News मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के एक पुलिस थाने में खड़े अर्ध-नग्न पुरुषों के एक ग्रुप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इसमें एक स्थानीय यूट्यूब पत्रकार कनिष्क तिवारी को भी देखा जा सकता है. तिवारी के अनुसार, उन्हें अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जब वे एक थिएटर कलाकार नीरज कुंदर के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे. नीरज कुंदर को बीजेपी विधायक और उनके बेटे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

ये मामला जुड़ा है नीरज नाम के थियेटर आर्टिस्ट से. जिसने विधायक केदारनाथ शुक्ला के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नीरज को जेल भेज दिया. जब नीरज के समर्थन में सीधी के कुछ पत्रकार पुलिस स्टेशन पहुंचे तो आरोप है कि पुलिस ने पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई कर दी. उनके कपड़े उतारकर उनकी फोटो खींची और इन तस्वीरों को वायरल किया गया. इस कृत्य पर पुलिस की हर तरफ निंदा हो रही है लेकिन पुलिस इसे वाजिब बता रही है.

हालांकि सीधी के एसपी ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. मामला तूल पकड़ा तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस हेडक्वॉर्टर से पूरे मामले की रिपोर्ट मांग ली. दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए. वहीं पत्रकारों से दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार थाना प्रभारी मनोज सोनी और सब इन्स्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है.

Latest News