PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

फिर हुआ न्यूयॉर्क में दो सिखों पर घातक हमला, पगड़ी उतारी, डंडे से पीटा,

there was a deadly attack on two Sikhs in New York took off the turban beat him with a stick

PTB Big News न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क में क्वींस के रिचमंड हिल इलाके में दो सिखों पर घातक हमला हुआ है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग हेट क्राइम टास्क फोर्स के अनुसार, हमले में दो लोग शामिल थे, जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरे की तलाश जारी है। बता दें, एक हफ्ते के अंदर यह इस प्रकार की दूसरी घटना है। इससे पहले एक बुजुर्ग सिख पर भी इसी तरह बेरहमी से हमला किया गया था। हमलावरों ने दोनों सिखों को उसी इलाके में लूटा, जहां 72 वर्षीय निर्मल सिंह पर अकारण हमला किया गया था।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हमले की निंदा करते हुए इसे निंदनीय” करार दिया और कहा कि वे उस पुलिस के संपर्क में हैं जो इस घटना की जांच कर रही है। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट कर लिखा, न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स में आज दो सिख सज्जनों पर हमला निंदनीय है। हमने मामले में स्थानीय अधिकारियों और न्यूयॉर्क शहर के पुलिस विभाग से संपर्क किया है। पता चला है कि पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हम कम्युनिटी सदस्यों के संपर्क में हैं। पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो संदिग्धों ने पुरुषों को डंडे से मारा और उनकी पगड़ी उतार दी। विडंबना यह है कि यह हमला सिख संगठनों द्वारा न्यूयॉर्क में एकजुटता रैली आयोजित करने के लगभग 24 घंटे बाद हुआ। एकजुटता रैली में क्रूर हमले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमले का मुख्य उद्देश्य डकैती थी।

Latest News