PTB News

Latest news
एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ...

जालंधर, नासिर सलमानी परिवार के घर बधाई देने वालों का लगा तांता, बेटे अमान सलमानी ने पावर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल,

there-was-a-rush-of-people-congratulating-the-nasir-salmani-family-son-aman-salmani-won-the-gold-medal-in-power-lifting-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : आज यानि बुधवार को नासिर सलमानी व पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रहे के घर पर बधाई देने वालों का अचानक तांता लग गया। वजह थी बेटे अमान सलमानी द्वारा पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर मिस्टर यूनिवर्स का खिताब हासिल करने पर दोस्तों और रिश्तेदारों से लगातार परिवार को मिल रही बधाइयों का,

.

इसके साथ ही मनीष कुमार कलेर बॉडी बिल्डिंग में फर्स्ट रनरअप गोल्ड मेडल और मिस्टर यूनिवर्स और 3 प्रो कार्ड जीतने के बाद दोनों खिलाडियों ने पंजाब और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया और अपने मां-बाप का भी मान बढ़ाया है। ऐसे में घर में ख़ुशी का माहौल लगातार बना हुआ है अमान सलमानी और मनीष कुमार कलेर को उनके दोस्त और रिश्तेदार लगातार बधाई देने के लिए नासिर सलमानी के घर पर पहुंच रहे हैं।

.

.

इस दौरान सभी उनको गुलदस्ते भेंट करते हुए मुंह मीठा करवा कर मुबारकबाद दे रहे हैं। इस दौरान PTB News के साथ खास बातचीत के दौरान नासिर सलमानी के बेटे अमान सलमानी ने बताया की मुकाबला कड़ा होने के बावजूद हमने अपने होंसले को कम नहीं होने दिया और अपने गुरु व माता पिता के आशीर्वाद से आज यह मुकाम हासिल किया है।

.

इस दौरान नासिर सलमानी ने कहा कि ऊपर वाले के रहमों कर्म की बदौलत आज यह ख़ुशी का दिन आया है जो आज मेरे बेटे अमान सलमानी ने हमारा कद पूरी दुनिया में रोशन किया है, और ख़ुशी इस बात की भी है कि मेरे बेटे ने जिस रास्ते पर जाने का निर्णय लिया उसे उसने पूरी मेहनत के साथ पूरा करके भी दिखाया।

.

.

इस ख़ुशी के अवसर पर अमान सलमानी को खासतौर बधाई देने पहुंचे पूर्व वकफ बोर्ड मेंबर कलीम आजाद, अली हसन सलमानी , आप सीनियर लीडर पम्मा, एडवोकेट सुल्तान सभरवाल, आबिद सलमानी, जावेद सलमानी, जाकिर सलमानी, मुजम्मिल सलमानी, शहजाद सलमानी, शहजाद सलमानी, प्रधान आप सीनियर लीडर अकबर अली मोहम्मद, तौफीक अहमद, मोहम्मद नाजिम, सैफी मोहम्मद, कौसर अहमद, अमजद सलमानी और सभी रिश्तेदारों मुख्य रूप से मौजूद थे।

.

Latest News