PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

डेरा प्रेमी की हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस में तैनात SI के बेटे को किया गिरफ्तार, जाने बड़ी वजह,

three shooters arrested by delhi s special cell also named dera premi murder case

PTB Big न्यूज़ कोटकपूरा : डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा पकड़े गए तीन शूटरों को भी कोटकपूरा पुलिस ने मामले में नामजद कर लिया है। इसमें जतिंदर जीतू समेत दोनों नाबालिगों के नाम शामिल हैं। इससे पहले कोटकपूरा पुलिस ने फरीदकोट के दो शूटर भूपिंदर गोल्डी और मनप्रीत उर्फ मनी के अलावा वारदात की साजिश रचने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और फरीदकोट जेल के हवालाती मोगा निवासी जतिंदर सिंह राजू को मामले में नामजद किया है।

वहीं डेरा प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपियों को पटियाला में पनाह देने के आरोप में रामपुरा में तैनात एक सब इंस्पेक्टर के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के बाद थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने मृतक प्रदीप सिंह राजू की पत्नी सिमरन के बयान पर छह अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया था और पड़ताल के आधार पर उक्त केस में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत चार आरोपियों को नामजद कर लिया है। घटना के कुछ समय बाद ही गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी और दिल्ली के स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों ने भी प्राथमिक पूछताछ में खुलासा कर दिया है कि वारदात को गोल्डी बराड़ के इशारे पर ही अंजाम दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक डेरा अनुयायी की हत्या केस में नामजद चारों आरोपियों में फरीदकोट निवासी दोनों युवकों के घटना में शमूलियत के आरोप हैं, जबकि गोल्डी बराड़ व हरजिंदर सिंह राजू पर साजिश रचने के आरोप हैं। नामजद आरोपियों में से गोल्डी बराड़ तो कनाडा में बैठा है और मोगा निवासी हरजिंदर सिंह राजू भी इन दिनों मोगा पुलिस के पास रिमांड पर है। वह फरीदकोट जेल में बंद था और कुछ समय पहले ही मोगा पुलिस उसे वारंट पर लेकर गई थी, उसे अब जल्द ही फरीदकोट पुलिस लेकर आएगी। इसके अलावा फरीदकोट निवासी दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जिला पुलिस की पड़ताल के दौरान कई पहलु सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, डेरा अनुयायी की हत्या की साजिश रचने की शुरुआत फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल से ही की गई। यहां पर बंद मोगा जिले के गांव मुनावा के रहने वाले हरजिंदर सिंह राजू ने फरीदकोट निवासी दोनों युवकों का गोल्डी बराड़ से संपर्क करवाया था। दोनों में से मनप्रीत सिंह मनी का एक करीबी रिश्तेदार भोला सिंह खालसा भी हत्या के एक मामले में फरीदकोट जेल में बंद है। पुलिस को आशंका है कि भोला सिंह खालसा ने मनी व उसके साथी का हरजिंदर सिंह के साथ संपर्क करवाया होगा, जिसने बाद में उनका गोल्डी बराड़ से संपर्क करवाया।

Latest News