PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में पंजाब सशस्त्र पुलिस मुख्यालय में तैनात कॉन्स्टेबल पर अज्ञात लुटेरों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर घायल, काटनी पड़ी उँगलियाँ,

punjab moga deadly attack police constable motorcycle riders moga punjab Big Breaking News Jalandhar

PTB Big न्यूज़ मोगा : मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते कोट ईसे खां थाना क्षेत्र में रविवार रात को घर जाते समय तीन मोटरसाइकिल सवाराें ने पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का एक हाथ जख्मी होने के बाद दाे उंगलियां आपरेशन में काटनी पड़ी हैं। घायल को पहले कोट ईसे खां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया था।

हालत ज्यादा गंभीर होने के बाद परिजनों की सहमति पर उसे जालंधर के जोशी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कांस्टेबल ने बताया कि हमलावर उसे लूटना चाहते थे, विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल पुलिसकर्मी कोट ईसे खां के गांव मंदर मुहार का रहने वाला है। वह जालंधर में पंजाब सशस्त्र पुलिस मुख्यालय में तैनात है।

पुलिस कांस्टेबल अमनदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह तीन दिन की छुट्टी पर पिता का इलाज कराने घर आ रहा था। रविवार रात करीब आठ बजे जब वह बस स्टैंड से अपने घर जा रहा था, रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने उसे रोक लिया। पुलिसकर्मी ने उनका विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पास के कोट-ईसे-खान कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया घायल सिपाही के अनुरोध पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर के जोशी अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान डाक्टरों को उसके एक हाथ की दाे उंगलियां काटनी पड़ीं, क्योंकि हमले में वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जिससे नसों में खून का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था। पुलिस ने थाना कोट ईसे-खां में में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का आपराधिक मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest News